एक्सप्लोरर

मोदी कैबिनेट में शामिल हुए 'ओडिशा के मोदी' प्रताप सारंगी, सादा जीवन और समाजसेवा के लिए मशहूर

ओडिशा के नीलगिरि में गरीब परिवार में जन्में 65 साल के प्रताप चंद्र सारंगी अविवाहित हैं, नीलगिरि के फकीर कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली. साइकिल से चलने वाले प्रताप सारंगी के लिए समाजसेवा सबसे ऊपर है.

नई दिल्ली: ओडिशा के प्रताप सारंगी ने भी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली. प्रताप सारंगी को उनकी सादगी के लिए जाना जाता है. सोशल मीडिया पर प्रताप सारंगी को ओडिशा का मोदी नाम से जाना जाता है. बता दें कि ओडिशा की 21 में से बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है.

प्रताप सारंगी सबसे पहले तब चर्चा में आए जब 24 मई को सुलगना दास नाम की यूजर ने इनके बारे में ट्वीट करते हुए इन्हें ओडिशा का मोदी बताया. 25 मई को बीजेपी नेता सुनील देवधर ने भी प्रताप सारंगी के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, ''मिलिए बालासोर से बीजेपी के नए सांसद प्रताप चन्द्र सारंगी जी से. एक व्यक्ति जिसके लिए समाजसेवा और परोपकार व्यक्तिगत सुख से बढ़कर है.'' इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतार सारंगी छा गए.

ओडिशा के नीलगिरि में गरीब परिवार में जन्में 65 साल के प्रताप चंद्र सारंगी अविवाहित हैं, नीलगिरि के फकीर कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली. 2004 और 2009 में नीलगिरि से विधायक भी रहे, 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेडी के रबींद्र जेना से हार गए. 2019 में बीजेपी ने एक बार फिर प्रताप सारंगी पर भरोसा किया और इस बार प्रताप सारंगी ने पार्टी के भरोसे को सही साबित करते हुए बीजेडी के करोड़पति उम्मीदवार रबींद्र जेना को करीब 13 हजार वोटों से मात दे दी.

प्रताप सारंगी की सादगी ही नहीं उनकी जिंदगी के कई पहलू भी प्रधानमंत्री मोदी से काफी मिलते हैं. पीएम मोदी की तरह ही प्रताप सारंगी भी बचपन से आध्यात्मिक थे. साधु बनने कई बार रामकृष्ण मठ भी गए. लेकिन हर बार मठ की तरफ से ये कहकर लौटा दिया गया कि अभी आपकी माता जिंदा हैं उनकी सेवा करें. इसके बाद वो समाजसेवा से जुड़ गए और बालासोर और मयूरभंज के आदिवासी इलाके में कई स्कूल खोले. पिछले साल ही प्रताप सारंगी की मां का निधन हुआ है.

साइकिल से चलने वाले प्रताप सारंगी के लिए समाजसेवा सबसे ऊपर है. पीएम मोदी की तरह ही प्रताप सारंगी भी भक्ति भाव में रम जाते हैं. साल 2017 में पीएम मोदी जब बालासोर के दौरे पर पहुंचे थे तब हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्रियों से भी ज्यादा आत्मीयता के साथ प्रताप सारंगी से मिले थे. तब पीएम मोदी ने प्रताप सारंगी के बारे में कहा था हमारे सबसे पुराने और सबसे सुदृढ सैनिक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget