एक्सप्लोरर

जेल से वापस आकर इस्तीफा देना पड़ गया केजरीवाल को भारी! प्रशांत किशोर ने बताया दिल्ली में क्यों हारी AAP?

प्रशांत किशोर ने केजरीवाल के फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लिकर स्कैम के चलते अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया, जिससे पार्टी की छवि कमजोर हुई.

Prashant Kishore On Delhi Elections Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार झेलनी पड़ी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की. इस चुनावी नतीजे को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. इस बीच राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने केजरीवाल के फैसलों पर सवाल उठाए हैं.

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल से आने के बाद इस्तीफा नहीं देना चाहिए था. उनके अनुसार, इस फैसले ने पार्टी की छवि और नेतृत्व क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव डाला.

प्रशांत किशोर ने हार के क्या कारण बताए?
प्रशांत किशोर ने AAP की हार के पीछे कुछ प्रमुख कारण गिनाए

एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर: 10 साल की सत्ता का असर इस चुनाव में दिखा.
केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद छोड़ना: लिकर स्कैम के बाद जेल जाने और फिर इस्तीफा देने से जनता में नकारात्मक संदेश गया.
खराब गवर्नेंस: जलभराव और खराब सड़कों की समस्याओं ने AAP के गवर्नेंस मॉडल को कमजोर किया.
राजनीतिक अस्थिरता: INDIA गठबंधन में शामिल होने और फिर अलग होने से पार्टी की विश्वसनीयता को नुकसान हुआ.
वोट शेयर में गिरावट: पार्टी का वोट प्रतिशत लगभग 8-9% तक घट गया, जिससे सीटों पर सीधा असर पड़ा.

क्या AAP फिर से वापसी कर सकती है?

उन्होंने कहा कि AAP के लिए यह हार एक बड़ा झटका जरूर है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पार्टी पूरी तरह खत्म हो गई है. प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीतिक दलों के लिए हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है. पार्टी गुजरात जैसे राज्यों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर सकती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का दावा है कि AAP के कई विधायक उनके संपर्क में हैं, लेकिन अभी कोई बड़ा संकट नजर नहीं आ रहा. उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि पार्टी को गवर्नेंस और संगठन दोनों स्तरों पर मजबूती लाने की जरूरत है.

प्रशांत किशोर का मानना है कि AAP की हार की वजह एंटी-इनकंबेंसी, गवर्नेंस से जुड़ी समस्याएं और राजनीतिक फैसलों में गलतियां रही हैं. हालांकि, पार्टी के लिए वापसी संभव है, बशर्ते वह सही रणनीति अपनाए. वहीं, कांग्रेस अब भी दिल्ली में तीसरे स्थान पर बनी हुई है और उसके लिए वापसी की संभावनाएं बेहद कम दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: अगले 48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, यहां माइनस में होगा पारा, यूपी-दिल्ली से कश्मीर तक, कितनी होगी ठंड, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget