एक्सप्लोरर

संसद की सुरक्षा में चूक मामला: विपक्ष की तरफ से बयान की मांग पर सरकार बोली, 'हमारा अधिकार नहीं, क्योंकि लोकसभा स्पीकर...'

Parliament Security Breach: संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने को लेकर विपक्षी सांसद गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग कर रहे हैं. इसके बाद प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

Parliament Security Breach: केंद्र सरकार ने गुरुवार (14 द‍िसंबर) को संसद सुरक्षा चूक मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री के बयान को लेकर विपक्ष की मांग को पूरी तरह से खारिज कर दिया. साथ ही कहा कि लोकसभा अध्यक्ष सदन के संरक्षक हैं और सरकार उनके निर्देशों का पालन करेगी. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सरकार के पास इस मुद्दे पर बयान जारी करने का अधिकार नहीं है. लोकसभा स्‍पीकर ही इस मामले पर फैसला लेंगे.

प्रह्लाद जोशी ने कहा, ‘‘सरकार लोकसभा अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करती है. विपक्ष को इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचना चाहिए. हम इस विषय से बहुत संवेदनशीलता के साथ निपट रहे हैं." उन्‍होंने कहा कि सत्ता पक्ष इस बात को मुद्दा नहीं बना रहा है कि जब कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियां सत्ता में थीं तब क्या हुआ था, क्योंकि उस समय के लोकसभा अध्यक्षों ने अपने विवेक से फैसले लिए थे.

संसदीय कार्य मंत्री जोशी ने सुरक्षा चूक को लेकर विरोध करने वाले दलों से सरकार के साथ सहयोग करने की अपील की. कुछ विपक्षी सदस्यों ने गुरुवार (14 दिसंबर) को सदन में तख्तियां लेकर इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की. जिसके बाद सदन में आसन की अवमानना को लेकर लोकसभा के 13 और राज्यसभा एक सदस्य को निलंबित कर दिया गया.

इन सांसदों को किया गया निलंबित

निलंबित होने वाले लोकसभा सांसदों में कांग्रेस के टीएन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास, डीन कुरियाकोस, वीके श्रीकंदन, बेनी बेहनन, मोहम्मद जावेद और मणिकम टैगोर शामिल हैं. इसके अलावा डीएमके के कनिमोई, माकपा के केएस वेकटेशन एवं पी आर नटराजन और भाकपा के के. सुब्बारायन को निलंबित किया गया. टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन को भी निलंबित किया गया.

विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी आवाज उठाने वाले पर ही वार कर रही है.

ये भी पढ़ें: संसद की सुरक्षा में सेंध को दिल्ली पुलिस ने बताया आतंकी गतिविधि जैसी, कहा- 'आरोपियों ने पैम्फलेट में पीएम मोदी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं
'SIR का विरोध नहीं किया', कांग्रेस के मंत्री के बयान पर बवाल, BJP बोली- सभी सच्चाई जानते हैं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget