एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव: अहमद पटेल को झटका, NCP ने बीजेपी उम्मीदवार को समर्थन देने का एलान किया

गुजरात में एनसीपी के विधायक कंढाल जडेजा ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा, "हमें पार्टी हाईकमान से ऑर्डर मिला है कि बीजेपी के लिए वोट करना है. प्रफुल्ल पटेल जी से मेरी फोन पर बात हुई है. मैं अपनी पार्टी के फैसले के समर्थन करता हूं."

नई दिल्ली: कल यानी मंगलवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस उम्मीदवार अहमद पटेल को बड़ा झटका लगा है. एनसीपी ने बीजेपी के उम्मीदवार बलवंत राजपूत को समर्थन देने का एलान किया है. अभी तक कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा था राज्यसभा चुनाव में एनसीपी कांग्रेस को समर्थन करेगी.

एनसीपी ने क्या कहा ? गुजरात में एनसीपी के विधायक कंढाल जडेजा ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा, "हमें पार्टी हाईकमान से ऑर्डर मिला है कि बीजेपी के लिए वोट करना है. प्रफुल्ल पटेल जी से मेरी फोन पर बात हुई है. मैं अपनी पार्टी के फैसले के समर्थन करता हूं."

सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल के लिए कल का दिन किसी इम्तिहान से कम नहीं है. कल गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों का चुनाव है और अहमद पटेल की सीट फंसी हुई है. अहमद पटेल ने जीत का दावा किया है लेकिन ये इतना आसान नहीं है.

बेंगलुरू से वापस आए विधायकों को आणंद के रिसॉर्ट में ठहराया बीजेपी ने गुजरात में राज्यसभा चुनाव के लिए अहमद पटेल की ऐसी घेराबंदी की कि कांग्रेस अपने 44 विधायकों को बेंगलुरू में छिपाने को मजबूर हो गई. सुबह कांग्रेस के 44 विधायक 9 दिन के बाद वापस गुजरात लौटे तो पार्टी उन्हें अहमदाबाद से 82 किलोमीटर दूर आणंद के निजानंद रिसॉर्ट में ठहरा दिया.

कांग्रेस ने लगाया खरीद फरोख्त का आरोप कांग्रेस के सात विधायक बेंगलुरू नहीं गए थे लेकिन पार्टी को उम्मीद है कि उनके सभी विधायक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का ही साथ देंगे. कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने उनके विधायकों को क्रॉस वोटिंग के लिए 15 करोड़ का ऑफर दिया था। फिलहाल छह कांग्रेस विधायक इस्तीफा दे चुके हैं.

क्या है गुजरात में राज्यसभा चुनाव का गणित? गुजरात में कल राज्यसभा की 3 सीटों के लिए चुनाव है. राज्यसभा चुनाव में राज्य के विधायक वोट डालते हैं. गुजरात में कुल 182 विधायक हैं. 6 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद 176 विधायक हैं.

गुजरात में बीजेपी के 121 और कांग्रेस के 51 विधायक हैं. जीत के लिए उम्मीदवार को कम से कम 45 विधायकों का वोट चाहिए. अमित शाह और स्मृति ईरानी का राज्यसभा पहुंचना तय है. अहमद पटेल और बलवंत सिंह के बीच कांटे की टक्कर है. बलवंत सिंह हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. अगर कुछ कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोट किया तो अहमद पटेल की हार तय है.

बीजेपी ने भी कमर कस ली है बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और स्मृति ईरानी भी गांधीनगर पहुंच चुके हैं. अमित शाह ने बीजेपी विधायकों के साथ बैठक भी की. सूत्रों के मुताबिक विधायकों को दिशा निर्देश दिए गए कि कौन विधायक किस प्रत्याशी के नाम पर पहली मुहर लगाएगा. बैठक में स्मृति ईरानी के अलावा तीसरे उम्मीदवार बलवंत सिंह राजपूत भी मौजूद रहे, सीएम विजय रुपाणी ने बीजेपी के तीनों उम्मीदवारों की जीत का दावा किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
हत्या को अंजाम देने 1400 KM का सफर, DU प्रोफेसर देबस्मिता पॉल के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
हत्या को अंजाम देने 1400 KM का सफर, DU प्रोफेसर के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल, ममता पर होंगी निगाहें
मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! इंडिया गठबंधन की बैठक कल, 23 दल होंगे शामिल
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
शाहरुख-रजनीकांत नहीं, इंडिया का सबसे महंगा एक्टर बना ये हीरो, एक फिल्म के लिए वसूले 300 करोड़!
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
'हम भारत को खुले...', लिपुलेख विवाद पर नेपाल के विदेश मंत्री का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget