एक्सप्लोरर

जानलेवा गड्ढों का कहर: नींद से नहीं जागी सरकार, मुंबई में आज एक और बाइक सवार की मौत

सरकार और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है. इससे पहले कल्याण में ही पानी भरे रोड पर गड्ढे से संतुलन बिगड़ने से एक महिला बाइक से गिर गई. पीछे से आती बस ने इस महिला को कुचल दिया.

मुंबई: मुंबई और आसपास के शहरों में अब बारिश तो नहीं हो रही है, लेकिन बारिश का कहर खत्म नहीं हुआ है. मुंबई के कल्याण में आज गड्ढे से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है. इस युवक का नाम कल्पेश था. सिर्फ मुंबई में ही अबतक गड्ढों से पांच लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें कि रोड सेफ्टी से जुड़ी एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कल सुप्रीम कोर्ट ने गड्ढों को लेकर सरकारों को फटकार लगाई थी.

पीछे से आए ट्रक की चपेट में आ गया युवक

कल्पेश नाम का ये युवक कल्याण के गांधारी पुल से जा रहा था. तभी एक गडढ़े में बाइक आने से बाइक फिसल गई और युवक गिर गया. इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने युवक को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. लोगों का कहना है कि बार-बार प्रशासन से गुहार लगाने के बाद ना ही महानगरपालिका और ना ही एमएसआरडीसी समस्या पर ध्यान दे रही है.

जनता भुगत रही है सरकार की लापरवाही का खामियाजा

सरकार और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है. इससे पहले कल्याण में ही पानी भरे रोड पर गड्ढे से संतुलन बिगड़ने से एक महिला बाइक से गिर गई. पीछे से आती बस ने इस महिला को कुचल दिया. मनीषा भोइर नाम की महिला अपने रिश्तेदार के साथ सफर कर रही थी. कल्याण में खराब रास्ते के चलते इसी जगह पर एक बच्चे की भी जान जा चुकी है.

सुप्रीम कोर्ट ने कल क्या कहा था?

सुप्रीम कोर्ट ने आज रोड सेफ्टी से जुड़ी एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार और संबंधित विभागों से पूछा कि दिल्ली और मुंबई की सड़कों पर कितने गड्ढे हैं? इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी पूछा कि दिल्ली मुंबई की सड़कों पर जो गड्ढे हैं उनकी वजह क्या है, जिम्मदारी किसकी है? और इन गड्ढों को लेकर सरकार और संबिधित विभाग क्या कर रहे हैं?

सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान बताया गया कि देश में हर साल तकरीबन 1 लाख 60 हज़ार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत होती है, जिनमें से कुछ मौतें सड़कों पर बने गड्ढों की वजह से भी होती हैं. कोर्ट के सवाल के जवाब में सरकारी वकील ने कहा कि उनको जवाब देने के लिए कुछ दिनों का वक्त दिया जाए. कोर्ट ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या गड्ढे इतने ज्यादा हैं कि अधिकारियों को गड्ढे गिनने के लिए वक्त चाहिए? मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी.

पिछले साल की तुलना में इस साल कम गड्ढे: सीएम फडणवीस

हाल ही में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सड़क के गड्ढों को लेकर बड़ा दावा किया था. सीएम फडणवीस के मुताबिक पिछले साल की तुलना में मुंबई में इस साल कम गड्ढे हैं. सीएम ने कहा, ''मुंबई की सड़कों पर 4044 गड्ढे हैं, बीएमसी इन्हे 'कोल्डमिक्स' के जरिए भर रही है. सोशल मीडिया पर गड्ढों और कई इलाकों में पानी भरने की तस्वीरें वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget