एक्सप्लोरर

Poonch Terror Attack: 'पुंछ में सेना के वाहन पर हमले के लिए पाकिस्तान से आया था गोला-बारूद', DGP दिलबाग सिंह का दावा

Dilbagh Singh On Poonch Terror Attack: पुंछ में सेना के वाहन पर 20 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में नए खुलासे हो रहे हैं. मामले में पाकिस्तान कनेक्शन के साथ-साथ कई अन्य जानकारियां सामने आई हैं.

Pakistan Connection In Poonch Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले के बाद से पुलिस और जांच एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं. इन सब के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुखिया दिलबाग सिंह ने दावा किया है कि हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार और गोला-बारूद पाकिस्तान से आए थे. यही नहीं उन्होंने ये भी बताया है कि हमले वाली जगह का चयन करने के लिए आतंकियों ने रेकी भी की थी.

शुक्रवार (28 अप्रैल) को डीजीपी जम्मू के राजौरी जिले पहुंचे. मीडिया से बात करते हुए दिलबाग सिंह ने कहा कि जिस जगह यह हमला हुआ उस जगह की पहले आतंकियों ने रेकी की और फिर अच्छे से समझकर हमले के लिए के लिए चयनित किया. इस जगह पर गाड़ी की स्पीड लगभग जीरो होती है.

इसलिए आतंकियों ने इस जगह को चुना

डीजीपी ने कहा कि यह जगह ढलान पर है, जहां पर तीखे मोड़ हैं, और यहां पर छिपने की भी जगह है. इस वजह से इसी जगह को आतंकियों ने हमले के लिए चुना. दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकियों ने इस हमले के लिए सड़क पर ही एक एंबुश लगाया, जिसके बाद वाहन पर फायरिंग की गई और फिर उस वाहन को आईईडी से उड़ाया गया. उन्होंने आगे बताया कि लगता है कि आतंकियों का इस इलाके में नेटवर्क है जिसका इस्तेमाल करके उन्होंने न केवल इस जगह का चयन किया बल्कि बारिश के बावजूद इलाके में घात लगाकर सेना के वाहन को निशाना बनाया.

हमले में 3 से 5 आतंकी हो सकते हैं शामिल

दिलबाग सिंह ने कहा कि इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की संख्या 3 से 5 हो सकती है. हमले में इस्तेमाल स्टील कोर बुलेट पर डीजीपी ने कहा कि आतंकी इस तरह की गोलियों का इस्तेमाल पहले घाटी में करते रहे हैं जिसका मकसद यह है कि ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो. ऐसे हमले स्थानीय समर्थन के बगैर नामुमकिन है. इस हमले में हमने एक पूरे मॉड्यूल को पकड़ा है, जिसमें नसीर नाम का शख्स शामिल है.

नसीर और उसके परिवार ने न केवल इन आतंकियों को 2 से 3 महीने तक पनाह दी, उन्हें खाना खिलाया बल्कि पाकिस्तान की ओर से इन आतंकियों के लिए भेजे गए हथियारों और पैसे को भी वह उठा कर लाया. यह पैसे हथियार और ग्रेनेड पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे थे और ऐसे लोगों से अब सख्ती से निपटा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Poonch Terror Attack: पुंछ आतंकी हमले में पूछताछ के लिए बुलाए गए शख्श ने की खुदकुशी, पुलिस ने बताई क्या थी वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget