एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में बढ़ सकता है प्रदूषण, आनंद विहार लगातार बना हुआ है हॉटस्पॉट 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आनंद विहार हर साल सबसे प्रदूषित इलाके में आता है. मंगलवार की सुबह यहां हवा की गुणवत्ता का स्तर 258 रहा. इसके बाद इसमें कुछ खास सुधार नहीं हुआ है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और आस पास के क्षेत्रों के लोगों को फिलहाल प्रदूषण से राहत मिलती नज़र नहीं आ रही है. दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता आज भी 'ख़राब' कैटोगेरी में रही. दिल्ली के ज़्यादातर इलाक़ों में हवा की गुणवत्ता 200 से पार रही जो सेहत के लिए हानिकारक है. जब हवा की गुणवत्ता 201-300 के बीच पहुंचती है तो लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होती हैं.

देश भर में जहां एक ओर कोरोना का खतरा व्यापक है ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदूषण बढ़ने पर कोरोना का ख़तरा भी बढ़ सकता है. वहीं पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की समस्या ने दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए मुसीबत बढ़ा दी है. मौसम के जानकारों की मानें तो फिलहाल इससे राहत मिलती हुई नज़र नहीं आ रही है.

मौसम की जानकारी देने वाली स्काइमेट के अनुसार आने वाले बुधवार को हवा की गति धीमी होगी और तापमान में भी गिरावट होगी जिस वजह से दिल्ली-एनसीआर में  प्रदूषण बढ़ने का ख़तरा है. जब हवा की गति धीमी होती है तो उससे स्मॉग की समस्या पैदा होती है.

केंद्र सरकार के अधीन आने वाली संस्था  सफर की मानें तो इस बार पराली जलने के मामलों में भी बढ़ोतरी आई है. इस वजह से अक्टूबर के शुरू के हफ्ते से ही हवा ख़राब होने लगी. दिल्ली-एनसीआर के ज़्यादातर इलाक़ों में हवा की गुणवत्ता 200 से ऊपर बनी हुई है.

दिल्ली का आनंद विहार बना हुआ है हॉटस्पॉट

दिल्ली का आनंद विहार हर साल ही सबसे प्रदूषित इलाक़ों में आता है. केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज सुबह आनंद विहार की हवा की गुणवत्ता का स्तर 258 रहा. इसके बाद उसमें कोई खासा सुधार देखने को नहीं मिला. वहीं दिल्ली के द्वारका सेक्टर- 8 में ये स्तर 246 और आईटीओ में 203 रहा.

कल से दिल्ली में ‘रेड लाइट ऑन इंजन ऑफ कैम्पेन’

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को थामने के लिए दिल्ली सरकार कल से रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान शुरू करेगी. दिल्ली की सड़कों पर हर रोज़ 30-40 लाख गाड़ियां दौड़तीं हैं और रेड लाइट पर रुकतीं हैं. इस दौरान इंधन की खपत भी ज़ाया होती है और प्रदुषण का ख़तरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लोगों से अनुरोध किया है कि रेड लाइट पर रुकते समय अपनी गाड़ियों के इंजन को रोक दें. इसके लिए दिल्ली सरकार राज्य के 100 मुख्य व्यस्त चौराहों पर 2500 मार्शल तैनात करेगी, जो लोगों से गाड़ी ऑफ रखने का अनुरोध करेंगे.

ऑड-ईवन लगना कितना मुमकिन?

हर साल जैसे ही प्रदूषण का स्तर खराब होने लगता है, दिल्ली सरकार ऑड-ईवन की पॉलिसी ले कर के आती है ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके. लेकिन इस बार चुनौतियां कम नहीं होंगी. दरअसल, पहले से ही दिल्ली मेट्रो और डीटीसी की बसों में यात्रियों की संख्या नियमित है ताकि समाजिक दूरी बनी रहे. इसलिए इस बार पब्लिक ट्रांसपोर्ट की समस्या दिल्ली सरकार के ऑड-ईवन पॉलिसी के आगे खड़ी हो सकती है.

बिहार चुनाव: योगी आदित्यनाथ ने लगाया हिंदुत्व का तड़का, बोले- हमने जनता का भी काम किया और राम का भी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget