एक्सप्लोरर

Pollution In River Yamuna: यमुना नदी में बन रहा है जहरीला झाग, जानिए क्या है वजह ?

Pollution In Yamuna: पिछले साल अप्रैल से जून की बात करें तो लॉक डाउन के समय कारखाने बंद थे, जिस वजह से ट्रीटेड-अन ट्रीटेड वेस्ट इस नदी में नही आ रहा था और नदी अपने मूल रूप में आ गई थी.

Pollution In Yamuna: राजधानी दिल्ली से बह रही यमुना नदी (River Yamuna) राजनीति का अहम मुद्दा रही है. वक्त वक्त पर नदी में बनने वाले झाग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. वहीं इस ओर इशारा भी किया है कि यमुना कितनी ज्यादा प्रदूषित (Pollution In River Yamuna) है. यमुना में अब भी शहर के कई हिस्सों का सीवर जा रहा है. आज सुबह भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें देखने को मिलीं जहां यमुना नदी पूरी तरह झाग से ढकी सफेद नज़र आई. ज़हरीले झाग से ढकी यमुना में दिख रहा फोम या झाग कुछ और नहीं बल्कि प्रदूषण, गंदगी और अमोनिया की मात्रा बढ़ने की वजह से बनने वाला झाग है.

जानकारों की मानें तो झाग की ये ज्यादा मात्रा प्राकृतिक वजह से नहीं है. पिछले साल अप्रैल से जून की बात करें तो लॉक डाउन के समय कारखाने बंद थे, जिस वजह से ट्रीटेड-अन ट्रीटेड वेस्ट इस नदी में नही आ रहा था और नदी अपने मूल रूप में आ गई थी. लेकिन एक साल बाद यानी आज की तस्वीर डराने वाली है जहां ये जहरीली झाग वाली यमुना नजर आ रही है. 

यमुना की सफाई पर क्या बोले थे दिल्ली के जलमंत्री सत्येंद्र जैन?
दिल्ली के जलमंत्री सत्येंद्र जैन आश्वासन देते हुए ये दावा कर चुके हैं कि दिल्ली में यमुना नदी को दिसंबर 2023 तक पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा था कि अगले साल के अंत तक यमुना नदी नहाने के लिहाज से पूरी तरह उपयुक्त होगी और इसमें मछलियां फिर से दिखने लगेंगी लेकिन मौजूदा तस्वीर उस सपने से बहुत दूर नजर आ रही है. जरूरी है कि यमुना को साफ करने के कामों में तेजी लाई जाए और इसके सुधार के लिए वेट लैंड बनाए जाएं. मॉनसून के बाद जब यमुना का जलस्तर कम होने लगता है तो प्रदूषक कण एक परत बना लेते हैं. खास तौर पर यमुना में फास्फेट की मात्रा इस झाग की परत के लिए जिम्मेदार है. 

यमुना में प्रदूषण पर क्या बोले पर्यावरणविद फैयाज खुदसर ?
पर्यावरण के सभी मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम करने वाले पर्यावरणविद फैयाज खुदसर कहते हैं कि यमुना नदी के बिना यमुना की परिकल्पना करना मुश्किल है. यमुना जिस स्थिति में है वह उस स्थिति में भी जीवनदायिनी है. दिल्ली में यमुना सिर्फ दो प्रतिशत तक बहती है लेकिन 80 प्रतिशत प्रदूषण यहीं से जाता है.

फोम पर्यावरण द्वारा भी पैदा होता है लेकिन नदी में जो ये फोम दिख रहे है ये नेचुरल नही हैं. इसमें खासतौर पर ट्रेटेड, नॉन टेरेटेड सर्फेक्टेंट, सल्फेट, फॉस्फेट ज्यादा होते हैं. ऐसे में पानी में मौजूद ऑक्सीजन की मात्रा अपने काम कम हो जाती है. पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने की वजह से उसके अंदर पलने वाले जीव मृत हो जाते हैं. इस पानी के अंदर अगर इंसान भी जाता है तो उसकी त्वचा खराब हो जाती है क्योंकि इसमें फॉस्फेट की मात्रा अधिक होती है. 

खुदसर कहते हैं कि यमुना के अंदर पानी नही है. दिल्ली की यमुना मुख्य रूप से ऊपर से आने वाले पानी पर निर्भर करती है. पानी कम होने के कारण थोड़ी गंदगी भी इस पानी में जल्दी और आसानी से घुल जाती है जो इसे ज्यादा दूषित बना देती है. 

कहां से होती है यमुना नदी की शुरुआत और कहां जाकर होता है अंत ?
यमुनोत्री से शुरुआत करती यमुना नदी प्रयागराज के अंतिम छोर पर खत्म होती है. 1400 किलोमीटर के इस सफर में यमुनोत्री के बाद यमुना पोंटो साहब इलाके में पहुंच कर समतल इलाके में आ जाती है. शुरुआत से ही यमुना बिल्कुल शुद्ध होती है. इसके किनारे अलग-अलग वनस्पति देखने को मिलती हैं. 

आगे चल कर चंबल, कूनो नदी ,करनाल जैसी जगहों में मौजूद पानी भी यमुना नदी में मिल जाता है. ये सभी छोटी बड़ी नदियां यमुना नदी को विशाल रूप देती हैं. यमुना को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया में यमुना के आस पास मौजूद वनस्पतियों को भी जिंदा करना जरूरी हो जाता है.

ये सभी छोटी बड़ी नदियां यमुना नदी को विशाल रूप देती हैं. यमुना के साथ उसको जोड़ने वाली बाकी नदियों को भी जिंदा करने की जरूरत आज अहम हो गई है क्योंकि उन नदियों में भी पानी घट रहा है. दिल्ली के ओखला (Okhla) से जब यमुना नदी बाहर निकलती है तो वह सिर्फ नदी नहीं होकर पानी की केवल एक धारा ही बचती है.

Sidhu Moose Wala Murder: बहाल होगी सभी वीवीआईपी की सुरक्षा, हाईकोर्ट में पंजाब सरकार ने कही बड़ी बात

Rahul Gandhi On Target Killings: 'जिनको सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रमोशन से फुर्सत नहीं', राहुल गांधी ने केंद्र पर फिर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget