एक्सप्लोरर

पर्रिकर के बीमार होने से गोवा में राजनीतिक अनिशचितता, रामलाल बोले- सीएम बदलने पर चर्चा नहीं

दोनों ही पार्टीयां और तीन निर्दलीय विधायकों से मुलाक़ात के बाद अगले दो दिनों में कोई निर्णय लेने का आश्वासन बीजेपी की तरफ़ से दिया गया है. लेकिन गोवा बीजेपी के नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ही रहेंगे ऐसा ऐलान कर दिया है.

पणजी: गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर दिल्ली के एम्स में इलाज के लिए भर्ती हैं. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह उनसे मिलने एम्स जाने वाले हैं. इस बीच गोवा में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है. दिल्ली से बीजेपी की एक टीम गोवा पहुंची हुई है और वहां बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हो रही है. सरकार की सहयोगी महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी ने सीएम बदलने की मांग की है लेकिन दिल्ली से गए बीजेपी नेता रामलाल ने सीएम बदलने से इनकार कर दिया है.

रामलाल ने कहा, ''बैठक में जो होता है वो बाहर नहीं आता और जो बाहर आता है वो बैठक में नहीं होता. कोर कमिटी की बैठक गोवा में नेतृत्व बदलने के लिए नहीं बुलाई गई. संगठन को मज़बूत करने, सरकार को स्थिर रखने पर विचार विमर्श किया जाएगा. सरकार को कोई ख़तरा नहीं. मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा भी नहीं.''

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के आदेश पर बीजेपी के तीन निरीक्षकों की टीम रविवार दोपहर गोवा पहुंची. जहाँ सबसे पहले उन्होंने बीजेपी के विधायकों से बैठक कर उनकी राय जानी. जिसके बाद मित्र पक्ष एमजीपी और गोवा फ़ॉरवर्ड के नेताओं से उन्होंने मुलाक़ात की. गोवा फ़ॉरवर्ड के मुखिया विजय सरदेसाई अपनी पार्टी के दो मंत्री और पर्रिकर सरकार को समर्थन देनेवाले तीन निर्दलीय विधायकों के साथ बीजेपी के तीन सदस्यों के दल से मिले. विजय सरदेसाई और उनके साथियों ने अपनी बात रखते हुए राज्य की मौजूदा स्थिति के लिए कोई ठोस और स्थायी विकल्प चुनने की माँग की.

वहीं एमजीपी के सुधीन ढवलीकर ने अपने एक मंत्री के साथ बीजेपी के निरिक्षकों से मुलाक़ात की जिसमें उन्होंने कहा कि अगर राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए अस्थायी व्यवस्था की जाएगी तो मुख्यंमंत्री पद वरिष्ठ सहियोगी को दिया जाए. अगर ऐसा नहीं किया जा रहा तो राज्य सुचारू रुप से चलाने के लिए महत्वपूर्ण मंत्रालय/विभाग उन्हें दिये जाए. एमजीपी की इस माँग का गोवा फ़ॉरवर्ड ने विरोध किया है. उनका कहना है कि उन्होंने गोवा के हित के लिए मनोहर पर्रिकर को समर्थन दिया था और दुसरा कोई मुख्यमंत्री उन्हें मंज़ूर नहीं होगा.

वहीं दोनों ही पार्टीयां और तीन निर्दलीय विधायकों से मुलाक़ात के बाद अगले दो दिनों में कोई निर्णय लेने का आश्वासन बीजेपी की तरफ़ से दिया गया है. लेकिन गोवा बीजेपी के नेताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ही रहेंगे ऐसा ऐलान कर दिया है.

एमजीपी टूटने का खतरा महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के टूटने का खतरा पैदा हो गया है. दो विधायक और पर्यटन मंत्री बाबू असगांवकर और GSIDC चेयरमैन दीपक पौसकर बीजेपी के संपर्क में हैं. पणजी के होटल में दिल्ली से आए बीजेपी नेताओं से मिले भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPI सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPI सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
PoJK चुनाव का इमरान खान की पार्टी ने किया बहिष्कार, बताई ये बड़ी वजह
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget