एक्सप्लोरर

संपत्ति और तनावपूर्ण रिश्ते को लेकर अपूर्वा ने रोहित शेखर की हत्या की-पुलिस

अधिकारी ने कहा कि 35 वर्षीय वकील अपूर्वा और रोहित शेखर की मुलाकात 2017 में एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से हुयी थी और मई 2018 में दोनों ने शादी कर ली.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि तनावपूर्ण वैवाहिक जीवन, संपत्ति और राजनीतिक करियर की महत्वाकांक्षा पूरी नहीं होने जैसे मुद्दों को लेकर अपूर्वा ने अपने पति रोहित शेखर तिवारी की हत्या कर दी थी. उन्होंने कहा कि अपूर्वा अपने पति की एक महिला रिश्तेदार को पसंद नहीं करती थी. रोहित की मां उज्ज्वला और उस रिश्तेदार का मानना था कि दोनों को अपनी शादी समाप्त कर देनी चाहिए और इस संबंध में जून में कोई फैसला होना था.

अधिकारी ने कहा कि 35 वर्षीय वकील अपूर्वा और रोहित शेखर की मुलाकात 2017 में एक वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से हुयी थी और मई 2018 में दोनों ने शादी कर ली. अपूर्वा को पता था कि रोहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी के पुत्र हैं.

अपूर्वा को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान अपूर्वा ने दावा किया कि वह इंदौर में नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस की अध्यक्ष थी और उसकी राजनीतिक आकांक्षाएं थीं. लेकिन मई में रोहित शेखर से शादी करने के कुछ समय बाद उसने महसूस किया कि उसका राजनीतिक करियर आगे नहीं बढ़ रहा है.

अधिकारी ने कहा कि शादी के 14-15 दिनों के भीतर ही वह घर से दूर रहने लगी. कभी-कभी, वह अपने माता-पिता के यहां रहती और कभी-कभी दक्षिण दिल्ली में किराए के एक मकान में रहती थी. जांच से जुड़े अधिकारी ने कहा कि जुलाई में, जब रोहित बाईपास सर्जरी करा रहे थे और एक अस्पताल में भर्ती थे तो अपूर्वा ने उन्हें कानूनी नोटिस दिया था जिसमें कहा गया था कि वह उनके साथ नहीं रहना चाहतीं. लेकिन दोनों परिवारों ने दोनों को साथ बिठाकर उनकी काउंसलिंग की और उन्हें सलाह दी.

रोहित के जीवन में खुशियां नहीं थी, पत्नी से चाहता था तलाक

रोहित शेखर को एनडी तिवारी का बेटा साबित करने के लिए चली लंबी कानूनी लड़ाई में उनका साथ देने वाले वकील वेदांत वर्मा का कहना है कि रोहित अपनी पत्नी से तलाक लेने पर विचार कर रहा था. वर्मा ने कहा कि रोहित को अपने पिता के साथ लंबी कानूनी लड़ाई में जीत मिलने के बाद भी खुशियां हासिल नहीं हो पाई. रोहित की हत्या का आरोप उसकी पत्नी पर है. वर्मा का कहना है कि रोहित ने उनसे तलाक के संबंध में सलाह मांगी थी.

वर्मा ने बताया, ‘‘रोहित का जीवन कठिन था. नाजायज बेटा कहलाने की वजह से उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उसकी कानूनी लड़ाई जबर्दस्त थी. हालांकि इससे उसके जीवन पर असर पड़ा. उसकी कानूनी लड़ाई जैसे ही खत्म हुई, मुझे लगा कि अब उसके जीवन में खुशियां आएंगी. ’’ वर्मा का कहना है कि दंपति के बीच शादी के पहले दिन से ही झगड़ा शुरू हो गया था.

रोहित के मर्डर के पीछे पुलिस की क्या थ्योरी है? पुलिस के मुताबिक उस दिन भी रोहित और अपूर्वा के बीच झगड़ा हुआ था. रोहित 15 अप्रैल की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अपने कमरे में चले गए थे. रात करीब 12.40 पर अपूर्वा रोहित शेखर के कमरे की तरफ गई और रात करीब 1 बजे रोहित शेखर की मौत हुई. पोस्टमार्टम के मुताबिक रोहित की मौत मुंह, गला और नाक दबने से हुई. अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राजीव रंजन ने बताया कि ये कोई पहले से तय साजिश नहीं लगती लेकिन उनकी शादी-शुदा जिंदगी ठीक नहीं थी. सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी थीं, रोहित शेखर और उनका परिवार तलाक की तैयारी कर रहे थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
बंगाल में अंडे पर पॉलिटिक्स! शुभेंदु सरकार के फैसले पर क्यों भड़की TMC
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी CJP? सामने आया बड़ा अपडेट
कॉकरोच जनता पार्टी में बढ़ी हलचल, 5 अगस्त को तय होगा नया एजेंडा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget