एक्सप्लोरर

Online Fraud : 30 हजार से ज्यादा लोगों को लगाया चूना, 200 करोड़ से ज्यादा की ठगी... चीन और दुबई से जुड़े गैंग का पर्दाफाश

गैंग 'ऑनलाइन जॉब फ्रॉम होम' के नाम पर 30 हजार से ज्यादा लोगों को अपने झांसे में फंसाकर अबतक 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है. पुलिस ने इस गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

Online Fraud: दिल्ली पुलिस ने अमेजॉन (Amazon) में पार्ट टाइम 'ऑनलाइन जॉब फ्रॉम होम' (Work From Home Jobs) दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक चाइनीज मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, जो अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों को चूना लगा चुका है. साथ ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी भी कर चुका है. पुलिस ने इस गैंग के 3 सदस्यों को दिल्ली, गुरुग्राम और हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम सतीश यादव, अभिषेक गर्ग और संदीप हैं. अभिषेक पेटीएम में डिप्टी मैनेजर के पद पर काम कर रहा था.

पुलिस के मुताबिक गैंग का सरगना विकास मल्होत्रा फिलहाल फरार चल रहा है, जिसकी लोकेशन फिलहाल जॉर्जिया में है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक, गैंग फर्जी वेबसाइट बनाकर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब (Youtube), व्हाट्सऐप (Whatsapp) और इंस्टाग्राम (Instagram) के जरिये उन्हें प्रोमोट करता था. इस दौरान ठग ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब दिलवाने के नाम पर अकाउंट में रुपये डलवा लेते थे. जब दिल्ली पुलिस को एक शिकायत मिली तो उसने बिना समय गंवाए जांच शुरू कर दी. जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता से ठगे गए 1 लाख 18 हजार रुपये एक फर्जी कंपनी के कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में ट्रांसफर हुए थे, जिन्हें बाद में अलग-अलग 7 कंपनियों में ट्रांसफर किया गया.

चीन से जुड़े हैं नेक्सस के तार
पुलिस ने जब उस बैंक अकाउंट को खंगाला तो उस दिन 30 हजार लोगों से करीब 5 करोड़ रुपये की ठगी का पता चला. डीएसपी देवेश महेला के मुताबिक, ठगी के रुपयों को क्रिप्टो करेंसी (Cryptocurrency), रेजर पे (Razorpay) और दूसरे ऐप के जरिये चीन और दुबई पहुंचाया जा रहा था. पुलिस को जांच में फर्जी वेबसाइट का सर्वर भी चीन के बीजिंग में होने की जानकारी मिली. पुलिस अब जॉर्जिया में बैठे इस गैंग के सरगना विकास मल्होत्रा तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ताकि इस नेक्सस को तोड़ा जा सके. 

यह भी पढ़े- 'जैसे एक बल्लेबाज को...', 'परीक्षा पे चर्चा' के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को दी अहम सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget