एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो से लाखों का सोना और डायमंड चुराने वाले शख्स को पुलिस ने पकड़ा

पुलिस के मुताबिक चोर ने होटल मैनेजमेंट से डिप्लोमा का कोर्स किया हुआ है. वह कई साल होटल इंडस्ट्री में काम भी कर चुका है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. अंत में मुखबीर की मदद से चोर का पता चला.

नई दिल्ली: मेट्रो ट्रेन से एक महिला के 15 लाख के गोल्ड और डायमंड से भरे बैग को चुराने वाले चोर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम राजेश ठाकुर है जो जीटीबी एन्क्लेव इलाके का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक राजेश होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा कर चुका है. कई साल होटल इंडस्ट्री में काम कर चुका है. आज कल एक कमीशन एजेंट का काम करता है. सूत्रों के मुताबिक राजेश की दिल्ली में कई प्रॉपर्टी है जिससे एक बड़ी रकम भी इसे किराए से आती है.

सीसीटीवी फुटेज से मिला पुलिस को सुराग

पुलिस के मुताबिक बैग चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पीड़ित महिला ने बताया की बैग द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन से द्वारका सेक्टर 8 मेट्रो स्टेशन के बीच सफर करते वक़्त गायब हुआ. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पाया की आरोपी द्वारका सेक्टर 10 मेट्रो स्टेशन पर बैग लेकर उतरा था. इतना ही नहीं कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को पता चला की राजेश झिलमिल मेट्रो स्टेशन से मेट्रो में बैठा था. इसके बाद पुलिस ने झिलमिल और आसपास के इलाके में आरोपी की तलाश शुरू कर दी.

घर-घर जाकर पुलिस ने की पड़ताल

पुलिस की के टीम ने झिलमिल मेट्रो स्टेशन के आसपास के कई इलाको में घर घर जाकर सीसीटीवी में कैद तस्वीर दिखाकर पड़ताल की और आखिरकार पुलिस को अपने मुखबीर से सूचना मिली कि इस तस्वीर में दिख रहा शख्स जीटीबी एन्क्लेव इलाके में रहता है. आखिरकार एक एमआईजी फ्लैट पर छापा मारकर पुलिस ने राजेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया.

काफी सोना बेच चुका था आरोपी

पुलिस ने राजेश के पास से करीब 400 ग्राम सोना और लाखों के डायमंड बरामद कर लिए हैं. पुलिस के मुताबिक राजेश काफी सोना बेच चुका था और उस पैसे से अय्याशी कर रहा था. पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने वाले ज्वैलर को भी गिरफ्तार कर लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget