एक्सप्लोरर

PNB घोटाला: नीरव मोदी के खिलाफ जल्द रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर सकता है इंटरपोल

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने इंटरपोल को जो दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं. उनमें मुंबई की एक विशेष कोर्ट के जारी गैरजमानती वारंट और इस मामले में दायर आरोपपत्रों की जानकारी सहित कई दस्तावेज शामिल हैं.

नई दिल्ली: इंटरपोल भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में है. अंतरराष्ट्रीय एजेंसी दो अरब डॉलर के घोटाले की जांच कर रही सीबीआई के उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों से संतुष्ट है.

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने इंटरपोल को जो दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं उनमें मुंबई की एक विशेष कोर्ट के जारी गैरजमानती वारंट और इस मामले में दायर आरोपपत्रों की जानकारी सहित कई दस्तावेज शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग एजेंसी दस्तावेजों से संतुष्ट है और अब वह सीबीआई के आग्रह को आगे बढ़ाने वाली है.

सूत्रों ने कहा कि प्रक्रिया अग्रिम चरण में है और रेड कॉर्नर नोटिस अगले सप्ताह की शुरुआत में जारी हो सकता है. बशर्ते अंतिम समय में कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा जाए, हालांकि इसकी संभावना बहुत कम हैं. सरकार में मौजूद सूत्रों ने कहा कि नीरव मोदी के कई पासपोर्ट के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों की बैठक में चर्चा हुई.

विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव स्तरीय अधिकारी द्वारा बुलाई गई बैठक में सीबीआई से निरस्त पासपोर्टों के बावजूद नीरव के कई देशों में यात्रा करने के मुद्दे पर इनपुट मांगे गए.

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने 15 फरवरी को इंटरपोल के जरिये जारी डिफ्यूजन नोटिस के माध्यम से नीरव मोदी के आवागमन का पता करने का प्रयास किया. लेकिन उसे सीमित जानकारी ही मिल पाई क्योंकि केवल ब्रिटेन ने सीबीआई के आग्रह पर जानकारी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget