एक्सप्लोरर

ऋषि कपूर के निधन पर बोले पीएम मोदी- ‘वह प्रतिभा के पावरहाउस थे, भारत के लिए भावुक थे’

पीएम मोदी ने कहा है कि ऋषि कपूर जी बहुआयामी, प्रिय और जीवंत थे. वह प्रतिभा की खान थे. मोदी ने आगे कहा- वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे. उनके निधन से दुखी हूं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि ऋषि कपूर प्रतिभा के पावरहाउस थे. उनके निधन से दुखी हूं. ऋषि कपूर को कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. वह आईसीयू में थे. उनकी उम्र केवल 67 साल थी.

वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’ऋषि कपूर जी बहुआयामी, प्रिय और जीवंत थे. वह प्रतिभा की खान थे. मैं हमेशा सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई बातचीत को याद करूंगा. वह फिल्मों और भारत की प्रगति के बारे में भावुक थे. उनके निधन से दुखी हूं.  उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. शांति.’’

राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जाहिर किया है. राहुल गांधी ने कहा, ‘’भारतीय सिनेमा के लिए यह एक भयानक सप्ताह है, जिसमें एक और किंवदंती अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है. एक अद्भुत अभिनेता, पीढ़ी दर पीढ़ी एक विशाल प्रशंसक के साथ, उन्हें बहुत याद किया जाएगा. इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना.''

बता दें कि ऋृषि कपूर का जन्म चार सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था. वह पृथ्वीराज कपूर परिवार में जन्मे थे. उनके पिता भी अभिनेता-निर्देशक राज कपूर थे. अपनी पहली ही फ़िल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के लिए उन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार ही मिला था. उन्हें ‘चिंटू’ के नाम से भी जाना जाता था. साल 2008 में उन्हें फ़िल्मफ़ेयर की ओर से लाइफ़टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया था. ‘बॉबी’ फ़िल्म के उनके किरदार को काफ़ी पसंद किया जाता है. इसके अलावा उनकी ‘प्रेम रोग’, ‘नगीना’, ‘चांदनी’ जैसी पुरानी फ़िल्मों को भी पसंद किया जाता है. हाल ही में आईं उनकी फ़िल्में ‘मुल्क’, ‘दो दूनी चार’, ‘अग्निपथ’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी फ़िल्में भी काफ़ी पसंद की गईं थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget