एक्सप्लोरर

पीएम किसान योजना को एक साल पूरा हुआ, 29 फरवरी को चित्रकूट में मुख्य समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

पीएम किसान योजना को लागू हुए एक साल पूरा हो गया है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश सरकार चित्रकूट में मुख्य समारोह का आयोजन करने जा रही है. इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे.

लखनऊः प्रधानमंत्री किसान योजना एक केंद्रीय योजना है. आज इस योजना की पहली वर्षगांठ है. वहीं इस योजना के एक साल पूरा होने पर उत्तर प्रदेश सरकार एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी शिरकत करने वाले हैं. पीएम किसान योजना की बात करें तो योजना के तहत देश के सभी हक़दार किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की सहायता दिए जाने का प्रावधान है. ये सहायता तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है.

चित्रकूट में 29 फरवरी को होगा मुख्य समारोह

पीएम सम्मान निधि योजना के एक साल पूरे होने पर मोदी सरकार एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में होने वाले मुख्य समारोह में स्वंय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे. यह कार्यक्रम 29 फरवरी को चित्रकूट में होगा. समारोह में देशभर से हज़ारों किसान के पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. कार्यक्रम के दौरान ही क़रीब 20 हज़ार बैंक शाखाएं किसानों को क्रेडिट कार्ड का वितरण करेंगी. इसके अलावा देश भर के छोटे किसानों को संगठित कर खेती करने के लिए 10 हज़ार किसान उत्पादक संगठन बनाने का फ़ैसला किया गया है. वहीं पिछले हफ़्ते मोदी कैबिनेट ने इस योजना को मंज़ूरी दी है. पीएम मोदी 29 फरवरी के कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत करेंगे. योजना के तहत देश के हर ब्लॉक में ऐसे कम से कम दो संगठन बनाने का लक्ष्य है.

पिछले साल शुरू हुई थी किसान सम्मान निधि

पीएम किसान सम्मान योजना को आज एक साल पूरा हो गया है. पिछले साल आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से योजना की शुरुआत की थी. योजना के तहत सीधे किसानों के खाते में भेजे गए पैसों को 2019 में एनडीए और मोदी की जीत का एक अहम कारण माना जाता है. योजना के तहत अब तक 8 करोड़ से ज़्यादा किसानों के खाते में करीब 60000 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं. हालांकि पश्चिम बंगाल ही इकलौता ऐसा राज्य है जहां ये योजना लागू नहीं हो पाई है, क्योंकि राज्य सरकार ने आजतक अपने किसानों की सूची केंद्र सरकार को नहीं भेजी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश, कहा- 'समस्या...'
'आप क्रोनोलॉजी समझिए...', CJP प्रोटेस्ट के दौरान नड्डा की PC को लेकर भड़के जयराम रमेश
Explained: धर्मेंद्र प्रधान को क्यों नहीं गंवा सकती मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
धर्मेंद्र प्रधान को क्यों बचा रही मोदी सरकार? जबकि एक इस्तीफे पर थम जाएगा CJP आंदोलन
सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
सबरीमला मंदिर में सोना चोरी के मामले में SIT का बड़ा एक्शन, TDB के पूर्व अध्यक्ष हिरासत में लिया
CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget