एक्सप्लोरर

SCO Summit: आज शाम को समरकंद के लिए उड़ान भरेंगे पीएम मोदी, ऐसा है दौरे का संभावित कार्यक्रम

PM Modi Samarkand Visit: उज्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाली SCO Summit के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम को रवाना होने वाले हैं. पीएम मोदी का ये दौरा करीब 24 घंटे से भी कम का होगा.

PM Modi Programme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) SCO समिट में शामिल होने के लिए आज शाम को समरकंद (Samarand) के लिए रवाना होंगे. उनका ये दौरा करीब 24 घंटे से भी कम वक्त का होगा. पीएम मोदी के समरकंद दौरे का पूरा कार्यक्रम निश्चित हो चुका है. हालांकि सुरक्षा कारणों से इस कार्यक्रम में बदलाव भी किए जा सकते हैं. इसके अलावा चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के साथ द्विपक्षीय बैठक या मुलाकात और पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मिलने पर विदेश मंत्रालय ने चुप्पी साध रखी है.

पीएम मोदी का सम्भावित यात्रा कार्यक्रम इस प्रकार है-

  • पीएम मोदी गुरुवार 15 सितंबर को दिल्ली से शाम 6:40 पर समरकंद के लिए रवाना होंगे.
  • मोदी भारतीय समय के मुताबिक रात करीब 9:30 पर समरकंद पहुंचेंगे.
  • 15 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी का किसी आधिकारिक मुलाकात या आयोजन में भाग लेने का कार्यक्रम नहीं है.
  • 16 सितंबर को सुबह 10:10(IST) पर एससीओ सदस्य देशों के प्रमुखों का स्वागत समारोह होगा.
  • सुबह 10:25 पर SCO सदस्य देशों के प्रमुखों का ग्रुप फोटो होगा. (यह SCO का पहला मौका होगा जब पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के साथ होंगे.)
  • सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक SCO की रिस्ट्रिक्टेड फॉर्मेट बैठक होगी. यह 1 प्लस 1 बैठक होगी यानी नेताओं के साथ केवल उनके दुभाषिए होंगे. (यह दूसरा इवेंट है जहां मोदी, पुतिन, शी जिनपिंग और शरीफ समेत SCO सदयस्य देशों के नेता साथ होंगे.)
  • रेस्ट्रीटेड बैठक के बाद 12:10 पर नेताओं का एक ज्वाइंट फोटो सेशन होगा. (यह तीसरा मौका होगा जब पुतिन,मोदी, शरीफ समेत SCO नेता एक साथ होंगे.)
  • 12:15 से पौने दो बजे तक विस्तारित प्रतिनिधि मंडल चर्चा होगी. इसमें सदस्य देशों के अलावा डायलॉग पार्टनर देश भी शरीक होंगे. साथ ही बैठक के बाद समरकंद घोषणापत्र पर हस्ताक्षर होंगे. (यह चौथा इवेंट है जहां पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन, शी जिनपिंग और SCO बैठक में शरीक होने पहुंचेगे और अन्य नेता एक साथ होंगे.)
  • पीएम मोदी 2:45 से 4 बजे तक उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की ओर से आधिकारिक बैंक्वेट में हिस्सा लेंगे. (यह पांचवा मौका होगा जब मोदी, पुतिन शरीफ, रईसी समेत अन्य नेता दोपहर भोजन के लिए मेज़ पर साथ मिलेंगे.)
  • समरकंद रेजेंसी होटल में शाम 4:10 से 4:45 तक पीएम मोदी रूस के राष्ट्र्पति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे.
  • शाम 5:10 से 5:20 तक उज़बेकिस्तान के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक, यह कांग्रेस सेंटर में आयोजित होगी.
  • शाम 5:30 बजे से 6:00 बजे तक ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ द्विपक्षीय बैठक.
  • समरकंद से भारतीय समयानुसार 7:20 पर दिल्ली के लिए रवानगी.
  • पीएम मोदी रात 10:15 बजे यानि अपने जन्मदिन की तारीख 17 सितंबर की शुरुआत से पहले दिल्ली लौट आएंगे.

ये भी पढ़ें: SCO समिट में शामिल होंगे PM मोदी, विदेश मंत्रालय ने बताया किन नेताओं से होगी मुलाकात, क्या रहेगा एजेंडा

ये भी पढ़ें: SCO सम्मेलन में हिस्सा लेने आज समरकंद पहुंचेंगे पीएम मोदी, रेड कारपेट वेलकम की तैयारी, तस्वीरों में देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget