एक्सप्लोरर

चुनावों की घोषणा में 'देरी' पर विवाद के बीच मोदी का कल एक महीने में तीसरा गुजरात दौरा

गुजरात विधानसभा चुनावों की घोषणा में ‘देरी’ को लेकर हुए विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने गृह राज्य का दौरा करेंगे, जहां वह कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

नई दिल्ली/अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनावों की घोषणा में ‘देरी’ को लेकर हुए विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने गृह राज्य का दौरा करेंगे, जहां वह कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

इस महीने मोदी की यह तीसरी गुजरात यात्रा होगी. मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान भावनगर और वडोदरा जिलों में कई करोड़ रुपये की योजनाएं लोगों को समर्पित करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल में कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में ‘विकासवाद’ और ‘वंशवाद’ के बीच लड़ाई होगी. उन्होंने कहा था कि इस लड़ाई में उनके ‘विकास के एजेंडे’ की कांग्रेस की ‘वंशवाद की राजनीति’ पर जीत होगी.

उनके दौरा शुरू करने से दो दिन पहले कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा नहीं करने के लिए चुनाव आयोग (ईसी) पर आज निशाना साधा और तंज कसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य में अपनी ‘अंतिम रैली’ में चुनाव की तारीखें घोषित करने के लिए “अधिकृत” कर दिया गया है.

पूर्व वित्त और गृह मंत्री पी चिदंबरम ने कटाक्ष से भरे सिलसिलेवार ट्वीट में दावा किया कि गुजरात सरकार द्वारा सभी ‘रियायतों और सौगातों’ की घोषणा करने के बाद अब चुनाव आयोग को उसकी विस्तारित छुट्टी से वापस बुला लिया जाएगा.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री को उनकी अंतिम रैली में गुजरात चुनाव की तारीख घोषित करने के लिए अधिकृत कर दिया है ( और कृपया कर चुनाव आयोग को सूचित कर देने के लिए कहा है ).’’

आयोग ने 12 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश में नौ नवम्बर को विधानसभा चुनाव कराये जाने की घोषणा की है लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की थी. आयोग ने सिर्फ इतना कहा कि गुजरात में चुनाव 18 दिसंबर से पहले होंगे. मोदी केंबे की खाड़ी में भावनगर जिले के घोघा और भरूच जिले के दहेज के बीच 615 करोड़ रुपये की रोल-ऑन रोल ऑफ (रो-रो) फेरी सेवा के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे.

चुनावों की घोषणा में 'देरी' पर विवाद के बीच मोदी का कल एक महीने में तीसरा गुजरात दौरा

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को गांधीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फेरी सेवा को ‘अपनी महत्वाकांक्षी योजना’ बताया था. वह घोघा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और दहेज तक फेरी से जाएंगे. दहेज से वह वडोदरा के लिए रवाना होंगे, जहां उनके 1,140 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने का कार्यक्रम है.

रो-रो परियोजना का कार्य देख रहे गुजरात मत्स्य बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भडु ने बताया कि मोदी रविवार को पहले चरण का उद्घाटन करेंगे, जो यात्रियों के लिए होगा. दूसरा चरण दो महीने में पूरा होगा और दोनों शहरों के बीच कार भी ले जाया जा सकेगा.

मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए जनवरी 2012 में परियोजना की आधारशिला रखी थी. वडोदरा में मोदी 1,140 करोड़ रुपये की आठ अलग-अलग परियोजनाओं का उद्धाटन करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget