एक्सप्लोरर

Corona in India: बढ़ते कोरोना पर एक्शन में पीएम मोदी, सुबह 11 बजे सभी मुख्यमंत्रियो के साथ करेंगे बैठक

कोरोना के प्रकोप के अलावा पीएम मोदी देश में टीकाकरण शुरू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करने जा रहे हैं.देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब दो लाख 23 हजार 432 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या एक करोड़ 10 लाख 27 हजार 543 है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस महामारी के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. बढ़ते कोरोना को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्शन में आ गए हैं. पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ आज सुबह 11 बजे बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे और कोरोना वैक्सीन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करेंगे.

देश में टीकाकरण शुरू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर तेजी से गहराता जा रहा है, ऐसे में पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होने जा रही यह बैठक बेहद अहम होने वाली है. कोरोना के प्रकोप के अलावा पीएम मोदी देश में टीकाकरण शुरू होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करने जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री की आज होने वाली बैठक के मुद्दे पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने एबीपी न्यूज़ से  बातचीत की है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री लगातार नजर बनाए हुए हैं और अब जबकि कुछ राज्यों में मामले बढ़ने शुरू हुए हैं, इसी वजह से यह बैठक बुलाई गई है. राज्य सरकारों के साथ बैठकर क्या कदम उठाए जाने हैं, उस पर फैसला किया जा सकता है. लेकिन कदम राज्य सरकारों को ही उठाने होंगे.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है और 78.41 फीसदी नए मामले इन पांच राज्यों से हैं. भारत में कुल 77 फीसदी एक्टिव मरीज महाराष्ट्र, केरल और पंजाब से है. ठीक हुए मरीजों में से 84.10 फीसदी छह राज्यों से हैं.

देश में क्या है कोरोना की स्थिति

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24 हजार 492 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ 14 लाख 9 हजार 831 हो गई है. वहीं, 131 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या एक लाख 58 हजार 856 हो गई है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब दो लाख 23 हजार 432 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या एक करोड़ 10 लाख 27 हजार 543 है. देश में कुल तीन करोड़ 29 लाख 47 हजार 432 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.

यह भी पढ़ें-

कार, किट और क्राइम: एंटीलिया केस में अब ब्लैक मर्सिडीज की एंट्री, PPE किट पहने शख्स को लेकर भी मिली ये जानकारी

ममता बनर्जी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब, कहा- नहीं हुआ नियमों का उल्लंघन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget