एक्सप्लोरर

कार, किट और क्राइम: एंटीलिया केस में अब ब्लैक मर्सिडीज की एंट्री, PPE किट पहने शख्स को लेकर भी मिली ये जानकारी

अदालत ने सचिन वाजे की वह अर्जी खारिज कर दी जिसमें उन्होंने एजेंसी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया था. 13 मार्च को गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारी वाजे को शहर पुलिस की अपराध शाखा के सीआईयू से संबंद्ध कर दिया गया था.

पिछले दिनों मुंबई स्थित मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों के साथ मिले स्कॉर्पियो के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अहम सबूत बरामद किए हैं. एनआईए ने काली मर्सिडीज बरामद की है. मर्सिडीज कार के अंदर से नगदी, पेंट-शर्ट और बोतल में केरोसिन मिला है. एनआईए के आईजी अनिल शुक्ला ने इस बात की पुष्टि की है कि वाजे ही मर्सिडीज कार का इस्तेमाल कर रहे थे. अब सचिन वाजे की मर्सिडीज की पड़ताल की जा रही है.

एनआईए के आईजी अनिल शुक्ला ने मुंबई में कहा- "एनआईए ने काले रंग की मर्सिडीज बेंज बरामद की है. स्कॉर्पियों कार की नंबर प्लेट, पांच लाख से ज्यादा की कैश, एक कैश गिनने वाली मशीन और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं. सचिन वाजे इस कार का इस्तेमाल करते थे लेकिन अभी कौन इसका इस्तेमाल कर रहा है उसकी जांच की जाएगी."

सीसीटीवी में कैद पीपीई किट में निकले सचिन वाजे 

एनआईए सूत्रों ने बताया कि निलंबित महाराष्ट्र के असिस्टेंड पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे ही पीपीई किट में थे. सीसीटीवी फूटेज में एक शख्स एंटीलिया के पास दिखाई दिया था. वाजे के ड्राईवर शेलार ने यह बयान दिया है. सीसीटीवी कैमरे में जो पीपीई किट दिखा था उसे केरोसीन से जलाया गया. सचिन वाजे ने ही उस पीपीई किट को पहन रखा था.

सूत्रों के मुताबिक, मर्सिडीज कार से बहुत से फर्जी नंबर प्लेट मिली है. सचिन वाजे पीपीई किट के अंदर चेक शर्ट पहने थे, जिसे बरामद कर लिया गया है. सचिन वाजे के ड्राईवर ने इस बात की भी पुष्टि की है कि जो शर्ट बरामद हुई है उसे वाजे ने 24 तारीख को पहन रखी थी.

इस बीच, एक अदालत ने सचिन वाजे की वह अर्जी खारिज कर दी जिसमें उन्होंने एजेंसी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया था. इस मामले में 13 मार्च को गिरफ्तार किए गए पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को शहर पुलिस की अपराध शाखा के सीआईयू से संबंद्ध कर दिया गया था. शाखा का दफ्तर दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में स्थित है.

एनआईए ने की वाजे के दफ्तर की तलाशी

अधिकारी ने बताया कि एनआईए की टीम ने वाजे के दफ्तर की तलाशी के दौरान वहां से कुछ ‘आपत्तिजनक दस्तावेज’ और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जैसे लैपटॉप, आई-पैड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. उन्होंने कहा कि तलाशी सोमवार शाम करीब आठ बजे शुरू हुई और मंगलवार सुबह चार बजे तक चलती रही. अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने अभी तक सहायक पुलिस आयुक्त सहित अपराध शाखा के सात अधिकारियों के बयान दर्ज किए हैं.

उन्होंने बताया कि एजेंसी ने आज लगातार तीसरे दिन सीआईयू इकाई के सहायक पुलिस निरीक्षक रियाजुद्दीन काजी से पूछताछ की. गौरतलब है कि अंबानी के मकान के पास कार्मिचेल रोड पर विस्फोटक लदी एसयूवी बरामद होने के दो दिन बाद 27 फरवरी को काजी ने ठाणे जिले के साकेत इलाके में रहने वाले वाजे की हाउसिंग सोसायटी के सीसीटीवी की फुटेज ली थी.

हिरेन मनसुख की हुई थी रहस्यमय परिस्थिति में मौत

अधिकारी ने बताया कि इस वीडियो (डीवीआर) का जिक्र बरामद सामान की सूची में नहीं था और जांच एजेंसी को संदेह है कि यह फुटेज साक्ष्य को नष्ट करने के लिए लिया गया था जिससे वाजे मामले में फंस सकते थे. व्यावसायी मनसुख हिरेन की पत्नी का आरोप है कि एसयूवी का कुछ समय तक वाजे ने इस्तेमाल किया था. गौरतलब है कि हिरेन ने दावा किया था कि स्कॉर्पियो उनके पास से चोरी हुई थी. हिरेन की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है.

पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि काजी ने कथित रूप से फर्जी नंबर प्लेट खरीदी थी, जो एसयूवी से मिली. हिरन की मौत के बाद एसयूवी का मामला भी एनआईए के हाथों में आ गया है. वहीं रविवार को एक विशेष अदालत ने वाजे को 25 मार्च तक केन्द्रीय एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था. मंगलवार को अदालत ने गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली वाजे की अर्जी खारिज कर दी.

ये भी पढ़ें: एंटीलिया केस: स्पेशल कोर्ट में सचिन वाजे के वकील ने कैसी दलीलें दीं ? NIA ने क्या कहा ? जानें सबकुछ

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर एयरपोर्ट से पहली घरेलु फ्लाइट की हुई शुरुआत, कब यहां से विदेश के लिए उड़ान भरेंगे विमान, जानें पूरा प्लान
जेवर एयरपोर्ट से पहली घरेलु फ्लाइट की हुई शुरुआत, कब यहां से विदेश के लिए उड़ान भरेंगे विमान, जानें पूरा प्लान
सरकार का बड़ा फैसला, डीजल पर 14 और ATF पर बढ़ाई 12.5 रुपये लीटर एक्सपोर्ट ड्यूटी, आप पर क्या होगा असर?
सरकार का बड़ा फैसला, डीजल पर 14 और ATF पर बढ़ाई 12.5 रुपये लीटर एक्सपोर्ट ड्यूटी, आप पर क्या होगा असर?
'19 जून तक...', IMD ने जारी की चेतावनी, दिल्ली-यूपी से बिहार-राजस्थान तक मौसम में बड़ा बदलाव
'19 जून तक...', IMD ने जारी की चेतावनी, दिल्ली-यूपी से बिहार-राजस्थान तक मौसम में बड़ा बदलाव
स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब तक कुल 33 देशों से मिले पुरस्कार
स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब तक कुल 33 देशों से मिले पुरस्कार

वीडियोज

Sansani | Crime News: एक हीरोइन का 'आखिरी सस्पेंस' ! | Mumbai News
Assam Air Force Plane Crash: शहीद हुए 5 जवान, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल!
Iran US War | Trump | Mojtaba | Janhit: ट्रंप की डील ईरान के लिए 'जीत' या फिर 'आत्मसमर्पण'?
US Iran Peace Deal | Bharat Ki Baat: होर्मुज खुलेगा तो पेट्रोल-डीजल सस्ता? | Iran US War | Trump
Iran US War | Inflation | Trump | Peace Deal | Sandeep Chaudhary: समझौते से महंगाई पर लगेगी लगाम?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान को 300 अरब डॉलर देने की बात पर बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप, बोले - 'ये झूठ है, ईरान कभी नहीं...'
ईरान को 300 अरब डॉलर देने की बात पर बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप, बोले - 'ये झूठ है, ईरान कभी नहीं...'
'इंदिरा गांधी और उनके पिता ने दो बार बैन लगाकर...', अशोक गहलोत के बयान पर BJP का पलटवार
'इंदिरा गांधी और उनके पिता ने दो बार बैन लगाकर...', अशोक गहलोत के बयान पर BJP का पलटवार
'19 जून तक...', IMD ने जारी की चेतावनी, दिल्ली-यूपी से बिहार-राजस्थान तक मौसम में बड़ा बदलाव
'19 जून तक...', IMD ने जारी की चेतावनी, दिल्ली-यूपी से बिहार-राजस्थान तक मौसम में बड़ा बदलाव
150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज टीम इंडिया में शामिल, अफगानिस्तान वनडे से पहले अचानक बदला स्क्वाड
150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज टीम इंडिया में शामिल, अफगानिस्तान वनडे से पहले अचानक बदला स्क्वाड
Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'भारत भाग्य विधाता', चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानें- कितना वसूला बजट
मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'भारत भाग्य विधाता', चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई
अमेरिका का ताकतवर B-52 बॉम्बर क्रैश, उड़ान के कुछ मिनट बाद टुकड़े-टुकड़े हुए, 8 की मौत
अमेरिका का ताकतवर B-52 बॉम्बर क्रैश, उड़ान के कुछ मिनट बाद टुकड़े-टुकड़े हुए, 8 की मौत
IAS-IPS का सपना पूरा करने वाली UPSC आखिर बनी कैसे? जानिए पूरा इतिहास
IAS-IPS का सपना पूरा करने वाली UPSC आखिर बनी कैसे? जानिए पूरा इतिहास
₹350 बनाम ₹60 हेयरकट! ऐप vs लोकल सैलून की कीमत पर छिड़ी बहस, इंटरनेट पर मजेदार चर्चा
₹350 बनाम ₹60 हेयरकट! ऐप vs लोकल सैलून की कीमत पर छिड़ी बहस, इंटरनेट पर मजेदार चर्चा
Embed widget