एक्सप्लोरर
पीएम मोदी 51वीं बार करेंगे 'मन की बात', सुबह 11 बजे होगा प्रसारण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साल के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे. यह मन की बात कार्यक्रम का यह 51वां संस्करण है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साल के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित करेंगे. यह मन की बात कार्यक्रम का यह 51वां संस्करण है. कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और अन्य रेडियो चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा डीडी नेशनल, डीडी न्यूज सहित अन्य चैनलों पर भी इसका प्रसारण होगा. गौरतलब है कि मोदी इस कार्यक्रम के जरिये विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं. एबीपी न्यूज़ पर भी आप सुबह 11 बजे से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुन सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले 25 नवंबर को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 50वें संस्करण के जरिये देशवासियों को संबोधित किया था. इस संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि मन की बात 130 करोड़ भारतीयों के मन की आवाज है. पीएम मोदी ने पिछले संस्करण में हमारे देश के संविधान निर्माताओं को भी याद किया था. साथ ही ये भी कहा था कि भारत का मूल-प्राण राजनीति या राजशक्ति नहीं बल्कि भारत का मूल-प्राण समाजनीति और समाज-शक्ति है. यानि कि समाज से है.
और पढ़ें
Source: IOCL

























