एक्सप्लोरर

Mann ki Baat: पीएम मोदी ने की ओलंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील, वैक्सीन से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान ना देने को कहा

प्रधानमंत्री ने मन की बात में माय गॉव एप पर ओलंपिक को लेकर चल रहे क्विज में हिस्सा लेने के लिए कहा. इसके साथ ही उन्होंने मिल्खा सिंह के निधन को याद किया. उन्होंने कहा कि बात ओलंपिक की हो रही तो मिल्खा सिंह जी को कौन भूल सकता है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 78वीं बार देश को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए संबोधित किया. प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत ओलंपिक खेलों की बात करते हुए की. प्रधानमंत्री ने माय गॉव एप पर ओलंपिक को लेकर चल रहे क्विज में हिस्सा लेने के लिए कहा. इसके साथ ही उन्होंने मिल्खा सिंह के निधन को याद किया. उन्होंने कहा कि बात ओलंपिक की हो रही हो तो मिल्खा सिंह जी को कौन भूल सकता है.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों के संघर्ष को भी याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे सुविधाओं के अभाव में भी खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों पर असर नहीं पड़ने दिया. पीएम मोदी ने देशवासियों से भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों पर किसी तरह का दबाव ना बनाएं.

मिल्खा सिंह को याद कर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
प्रधानमंत्री ने कहा, ''बात टोक्यो ओलंपिक की हो रही हो, तो भला मिल्खा सिंह जी जैसे महान एथलीट को कौन भूल सकता है! कुछ दिन पहले ही कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया. जब वे अस्पताल में थे, तो मुझे उनसे बात करने का अवसर मिला था. बात करते हुए मैंने उनसे आग्रह किया था. मैंने कहा था कि आपने तो 1964 में टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, इसलिए इस बार जब हमारे खिलाड़ी, ओलंपिक के लिए टोक्यो जा रहे हैं, तो आपको हमारे एथलीट का मनोबल बढ़ाना है, उन्हें अपने संदेश से प्रेरित करना है.''

उन्होंने कहा, ''वो खेल को लेकर इतना समर्पित और भावुक थे कि 'थे' बीमारी में भी उन्होंने तुरंत ही इसके लिए हामी भर दी लेकिन, दुर्भाग्य से नियति को कुछ और मंजूर था. मुझे आज भी याद है 2014 में वो सूरत आए थे. हम लोगों ने एक Night Marathon का उद्घाटन किया था. उस समय उनसे जो गपशप हुई, खेलों के बारे में जो बात हुई, उससे मुझे भी बहुत प्रेरणा मिली थी. हम सब जानते हैं कि मिल्खा सिंह जी का पूरा परिवार sports को समर्पित रहा है, भारत का गौरव बढ़ाता रहा है .''

ओलंपिक खिलाड़ियों के संघर्ष को लेकर प्रधानमंत्री क्या बोले?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''जब प्रतिभा, समर्पण, दृढ़ संकल्प  और Sportsman Spirit एक साथ मिलते हैं, तब जाकर कोई champion बनता है. हमारे देश में तो अधिकांश खिलाड़ी छोटे-छोटे शहरों, कस्बों, गाँवों से निकल करके आते हैं. Tokyo जा रहे हमारे Olympic दल में भी कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिनका जीवन बहुत प्रेरित करता है.''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''टोक्यो जा रहे हर खिलाड़ी का अपना संघर्ष रहा है, बरसों की मेहनत रही है. वो सिर्फ अपने लिए ही नहीं जा रहे, बल्कि देश के लिए जा रहे हैं. इन खिलाड़ियों को भारत का गौरव भी बढ़ाना है और लोगों का दिल भी जीतना है और इसलिए मेरे देशवासियों, मैं आपको भी सलाह देना चाहता हूँ, हमें जाने-अनजाने में भी हमारे इन खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनाना है, बल्कि खुले मन से इनका साथ देना है, हर खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाना है.''

कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी, एक दिन में बना रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई का जिक्र भी मन की बात कार्यक्रम में कहा. प्रधानमंत्री ने कहा, ''कोरोना के खिलाफ हम देशवासियों की लड़ाई जारी है, लेकिन इस लड़ाई में हम सब साथ मिलकर कई असाधारण मुकाम भी हासिल कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही हमारे देश ने एक अभूतपूर्व काम किया है। 21 जून को वैक्सीन अभियान के अगले चरण की शुरूआत हुई और उसी दिन देश ने 86 लाख से ज्यादा लोगों को मुफ़्त वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड भी बना दिया और वो भी एक दिन में.''

प्रधानमंत्री ने कहा, ''जो लोग वैक्सीन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं, उन्हें रहने दें. हम सभी अपना काम करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि हमारे आसपास के लोगों का टीकाकरण हो. COVID-19 का खतरा बना हुआ है और हमें टीकाकरण पर ध्यान देने के साथ-साथ COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. मैं आप सभी से आग्रह करता हूं- विज्ञान पर भरोसा करें. हमारे वैज्ञानिकों पर भरोसा करें. इतने लोगों ने वैक्सीन ले ली है. आइए हम वैक्सीन से संबंधित नकारात्मक अफवाहों पर कभी विश्वास न करें''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
CM डीके शिवकुमार ने किया विभागों का बंटवारा, जमीर खान को मिला ये मंत्रालय
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव का होगा एक्सटेंशन?
कैबिनेट, गृह सचिव...6 अधिकारियों को सेवा विस्तार, रक्षा सचिव का होगा एक्सटेंशन?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
एक ही सांस में कह रहे गोली कैसे चली और जवाब भी…, कंगना का राहुल गांधी पर हमला
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget