एक्सप्लोरर

PM मोदी बोले- कोरोना वैक्सीन जब भी आएगी तो वह एक-एक नागरिक तक पहुंचे इसके लिए तैयारी जारी है

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समय लापरवाह होने का नहीं है. यह समय यह मान लेने का नहीं है कि कोरोना चला गया, या फिर अब कोरोना से कोई खतरा नहीं है.

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि जब तक इस महामारी की वैक्सीन नहीं आ  जाती हमें कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना है. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जब भी कोरोना की वैक्सीन आएगी उसे हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए सरकार तैयारी कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा, "कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जनता कर्फ्यू से लेकर आज तक हम भारतवासियों ने बहुत लंबा सफर तय किया है. समय के साथ आर्थिक गतिविधियां भी तेजी से बढ़ रही हैं. हम में से अधिकांश लोग अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए फिर से रोज घरों से बाहर निकल रहे हैं."

प्रधानमंत्री ने कहा, "लेकिन हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो,  वायरस नहीं गया है.  बीते 7-8 महीनों में,  प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है."

पीएम मोदी ने कहा, "आज देश में रिकवरी रेट अच्छी है, Fatality Rate कम है. दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है. कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है."

प्रधानमंत्री ने कहा, "सेवा परमो धर्म: के मंत्र पर चलते हुए हमारे डॉक्टर्स, नर्स, हेल्थ वर्कर इतनी बड़ी आबादी की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं. इन सभी प्रयासों के बीच, ये समय लापरवाह होने का नहीं है. ये समय ये मान लेने का नहीं है कि कोरोना चला गया, या फिर अब कोरोना से कोई खतरा नहीं है."

पीएम मोदी ने कहा कि बरसों बाद हम ऐसा होता देख रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है. अनेक देश इसके लिए काम कर रहे है.  हमारे देश के वैज्ञानिक भी वैक्सीन के लिए जी-जान से जुटे हैं. भारत में अभी कोरोना की कई वैक्सीन पर काम चल रहा है. इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना की वैक्सीन जब भी आएगी, वो जल्द से जल्द प्रत्येक भारतीय तक कैसे पहुंचे इसके लिए भी सरकार की तैयारी जारी है. एक-एक नागरिक तक वैक्सीन पहुंचे, इसके लिए तेजी से काम हो रहा है.

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के संबोधन से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- देश को बताएं भारत की जमीन से चीन को कब भगाएंगे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल संकट, भारत में तेल-गैस की स्थिति पर क्या बोले PM मोदी
ईरान युद्ध की वजह से दुनिया भर में तेल संकट, भारत में तेल-गैस की स्थिति पर क्या बोले PM मोदी
अन्नामलाई की नई पार्टी बनते ही तमिलनाडु में आया राजनीतिक भूचाल, चंद घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों का मिला साथ
अन्नामलाई की पार्टी बनते ही राजनीतिक भूचाल, चंद घंटों में 9 लाख से ज्यादा लोगों का मिला साथ
भारत में आर्थिक सुनामी... राहुल गांधी की आशंकाओं पर बीजेपी का पलटवार, GDP आंकड़े से दिखाया आईना
भारत में आर्थिक सुनामी... राहुल की आशंकाओं पर BJP का पलटवार, GDP आंकड़े से दिखाया आईना

वीडियोज

Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi
ABP Report | FIR ON Khan Sir : मुसीबत में फसें खान सर | Khan Sir controversy | Patna Police
UP Encounter | Mahadangal: 2027 चुनाव से पहले ही अखिलेश vs योगी! | Ghaziabad Breaking Khora | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget