एक्सप्लोरर

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने कुछ यूं उन्हें किया याद

पिछले साल दिल का दौरा पड़ने की वजह से 67 साल की उम्र में सुषमा स्वराज का निधन हो गया था. पीएम मोदी ने कहा कि वह वैश्विक मंच पर देश की मुखर आवाज थीं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की सीनियर नेता रहीं सुषमा स्वराज को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद किया. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने निस्वार्थ भाव से भारत की सेवा की और वैश्विक मंच पर वह देश की मुखर आवाज थीं.

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पिछले साल 67 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. अपने निधन के चंद घंटे पहले सुषमा स्वराज ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के लिए ट्वीट कर मोदी सरकार की सराहना की थी. अनुच्छेद 370 की वजह से जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा मिला हुआ था.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पहली पुण्यतिथि पर आज सुषमाजी की याद आ रही है. उनके असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन ने बहुत लोगों को दुखी कर दिया.’’ उन्हें याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सुषमा स्वराज ने निस्वार्थ भाव से देश की सेवा की और वैश्विक मंच पर वह भारत की मुखर आवाज थीं.

पीएम मोदी ने इस अवसर पर पिछले साल सुषमा स्वराज के निधन पर आयोजित एक प्रार्थना सभा में दिए गए अपने संबोधन का वीडियो भी साझा किया. विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सुषमा स्वराज की त्वरित प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को बदल कर रख दिया. उन्होंने कहा था कि मंत्रालय पहले प्रोटोकॉल से बंधा होता था लेकिन सुषमा स्वराज ने उसे लोकोन्मुखी बना दिया.

इसके साथ ही बीजेपी के कई सीनियर नेताओं और कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें याद किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री, सरलता व सौम्यता की प्रतिमूर्ति, मृदुभाषी एवं प्रखर वक्ता, पद्म विभूषण श्रीमती सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन.’’

सुषमा स्वराज को जन-जन की नेता बताते हुए नड्डा ने कहा कि उन्होंने सदैव जनसेवा को ही प्राथमिकता दी. राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा किए गए कार्य व संघर्ष अविस्मरणीय रहेंगे.विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें अपनी ‘‘प्रेरणा’’ बताया और कहा ‘‘आज, पहले से कहीं ज्यादा उनकी याद आती है.’’

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट किया, ‘‘देश की पूर्व विदेश मंत्री व एक ओजस्वी वक्ता आदरणीया सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि.’’

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें सबसे ऊंचे कद की भारतीय महिला नेताओं में से एक बताया और कहा कि देश के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘वह लोगों के बीच घुल मिल जाती थीं. उन्होंने अपना पूरा जीवन जन सेवा में खपा दिया.’’

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सुष्मा स्वराज को एक ओजस्वी वक्ता, दूरदर्शी नेता और इन सबसे अधिक एक करूणामयी इंसान के रूप में याद किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति पर एक अमिट छाप छोड़ी है और उनके हर योगदान के लिए हम उनके आभारी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget