एक्सप्लोरर

PM Narendra Modi in Poland: 45 साल में इंडियन PM का पहला पोलैंड दौरा, जानें- क्या है नरेंद्र मोदी का एजेंडा, वहां क्या करना चाहते हैं नया 

दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पोलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया. दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों समेत अन्य मुद्दों के लिए ये दौरा बेहद जरूरी है. 

PM Modi In Poland: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (21 अगस्त, 2024) को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पोलैंड पहुंचे. उन्होंने वहां के वारसॉ के होटल में पहुंचकर भारतीय मूल के लोगों का अभिवादन किया और उसके बाद वह बच्चों से बातचीत करते नजर आए. सबसे खास बात है कि पिछले 45 साल में यह किसी भारतीय पीएम की पहली पोलैंड यात्रा है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने रवाना होने से पहले यात्रा की आधिकारिक जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पत्र जारी किया और इसमें उनके हवाले से बताया गया था कि पोलैंड की उनकी यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ है.

क्या है इंडिया और नरेंद्र मोदी का एजेंडा?

पोलैंड मध्य यूरोप में प्रमुख आर्थिक भागीदार है. लोकतंत्र और बहुलवाद के प्रति भारत और पोलैंड की पारस्परिक प्रतिबद्धता दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करती है. पीएम मोदी ने कहा, "मैं साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अपने मित्र प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिलने के लिए उत्सुक हूं."

व्यापार के लिए अहम ये है दौरा

इंडो-पॉलिश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (IPCCI) के अध्यक्ष जेजे सिंह ने बताया, "सबसे बड़ी बात तो यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं. 45 साल बाद भारत के प्रधानमंत्री, पोलैंड आएंगे. इस दौरे से दोनों देशों के बीच का व्यापारिक रिश्ता और मजबूत होगा. इस तरह के दौरे मदद करते हैं भविष्य के लिए कि दोनों देशों के रिश्तों के बीच व्यापार बढ़ाने के लिए. AI और गेमिंग इंडस्ट्री बहुत मायने रखती हैं. दोनों ही देश इसमें काफी आगे हैं."

पूरा शेड्यूल क्या रहेगा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (21 अगस्त) को पोलैंड पहुंचे. इसके बाद पीएम मोदी एक दिवसीय यात्रा पर यूक्रेन भी जाएंगे. शुक्रवार (23 अगस्त) को पीएम मोदी युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचेंगे. पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन का दौरा कर रहे हैं. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी. प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की यात्रा समाप्त करने के बाद ट्रेन से यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे, जिसमें लगभग 10 घंटे का समय लगेगा.

भारत को क्या कुछ हासिल होगा?

पीएमओ के मुताबिक, "इस यात्रा से भारत और यूक्रेन के बीच निरंतर जुड़ाव को बढ़ावा मिलने की संभावना है और यह दोनों देशों के बीच मजबूत और अधिक जीवंत संबंधों की नींव रखने में सहायक होगी." विदेश मंत्रालय के एक बयान में जानकारी दी गई कि कीव में प्रधानमंत्री की मुलाकात के दौरान राजनीतिक, व्यापार, आर्थिक, निवेश, शिक्षा, सांस्कृतिक, लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान, मानवीय सहायता सहित द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं पर चर्चा होगी.

क्या हिंदुस्तान कुछ नया करेगा?

भारत ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति का माध्यम अपनाने पर जोर दिया है. प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से भारत-यूक्रेन मित्रता को गहरा करने का अवसर प्राप्त होगा. भविष्य में व्यापार रिश्तों को भी मजबूती मिलेगी. 

ये भी पढ़ें: Grindr App: अवैध है ग्राइंडर गे ऐप? LGBTQ वाले डेटिंग ऐप पर मद्रास HC का बड़ा फैसला, जानें- क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget