एक्सप्लोरर

'उम्मीद का प्रतीक, किसानों से जुड़ा त्योहार', पीएम मोदी ने नारायणा विहार में लोगों संग मनाई लोहड़ी

पीएम मोदी नारायणा विहार में आयोजित लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों से बातचीत की. इस दौरान लोगों में प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मची रही.

Narendra Modi in Lohri festival Naraina: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (13 जनवरी, 2025) को दिल्ली के नारायणा विहार में आयोजित लोहड़ी उत्सव में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की और वहां उपस्थित लोगों के साथ बातचीत भी की.

लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. पीएम ने अग्नि प्रज्वलित किया और हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया. लोगों ने भी नमस्कार कर प्रधानमंत्री का जवाब दिया. कार्यक्रम में मौजूद लोग, खासकर युवा, प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे.प्रधानमंत्री ने वहां उपस्थित बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें प्यार-दुलार दिया.

पीएम ने दी लोहड़ी की शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "लोहड़ी का कई लोगों के लिए विशेष महत्व है, खासकर उत्तरी भारत के लोगों के लिए. यह नवीनीकरण और उम्मीद का प्रतीक है. यह कृषि और हमारे मेहनती किसानों से भी जुड़ा हुआ है. आज शाम, मुझे दिल्ली के नारायणा में एक कार्यक्रम में लोहड़ी मनाने का अवसर मिला. विभिन्न क्षेत्रों के लोगों, खासकर युवाओं और महिलाओं ने इस उत्सव में हिस्सा लिया. सभी को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं!"

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा
इससे पहले, प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति और लोहड़ी उत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। जिसमें कई पारंपरिक प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्धि देखने को मिला.

लोहड़ी का महत्व और संदेश
बता दें कि लोहड़ी का पर्व सिख समुदाय का प्रमुख त्योहार है. यह विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है. बताया जाता है लोहड़ी नई फसल और समृद्धि का स्वागत करने का त्योहार है. यह सांस्कृतिक परंपराओं और सामुदायिक एकता का प्रतीक है. प्रधानमंत्री की इस उत्सव में भागीदारी ने इस पर्व के महत्व को और भी बढ़ा दिया.  अपने बीच प्रधानमंत्री को देखकर लोग भी उत्साहित नजर आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'a
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! अमित शाह को घेरा, राम मंदिर से कश्मीर तक सरकार पर ताबड़तोड़ सवाल
संसद में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन! अमित शाह को घेरा, राम मंदिर से कश्मीर तक सरकार पर ताबड़तोड़ सवाल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
क्या आसमान फट पड़ेगा? मदरसों में वंदे मातरम न गाए जाने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
आयरलैंड-इंग्लैंड की हार को लेकर BCCI की रिव्यू मीटिंग टली, जानें क्या है वजह
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget