एक्सप्लोरर

आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर PM मोदी, चुनावी साल में 22 हजार करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनासकांठा जिले के दियोदर में 19 अप्रैल को 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाए गए एक नये डेयरी परिसर और आलू प्रसंस्करण संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचेंगे. चुनावी साल में प्रधानमंत्री की ओर से गुजरात को बड़ी सौगात मिलने वाली है. 18 से 20 अप्रैल तक पीएम मोदी अलग-अलग इलाकों में 22 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. 18 अप्रैल को यानि आज शाम करीब छह बजे प्रधानमंत्री गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे. यहां पीएम मोदी छात्रों-अभिभावकों से संवाद करेंगे. 19 अप्रैल को वह इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे और बनासकांठा के दियोदर में बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह जामनगर में WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखेंगे. 

गुजरात को 22 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर छात्रों को समग्र शिक्षण देने के परिणामों को बढ़ाने के लिए केंद्र प्रति वर्ष 500 करोड़ से अधिक डेटा सेट एकत्र करता है और व्यापक डेटा विश्लेषण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीनी शिक्षण का उपयोग करके उनका सार्थक विश्लेषण करता है. केंद्र शिक्षकों और छात्रों की दैनिक ऑनलाइन उपस्थिति को ट्रैक करने में मदद करता है, छात्रों के सीखने के परिणाम का केंद्रीकृत योगात्मक और आवधिक मूल्यांकन करता है. स्कूलों के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को विश्व बैंक द्वारा वैश्विक रूप से एक सर्वोत्तम प्रणाली माना गया है और इसके बारे में जानने के लिए अन्य देशों को भी आमंत्रित किया गया है.

बनासकांठा में नये डेयरी परिसर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री बनासकांठा जिले के दियोदर में 19 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाए गए एक नये डेयरी परिसर और आलू प्रसंस्करण संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. नया डेयरी परिसर एक हरित क्षेत्र परियोजना है. यह संयंत्र प्रतिदिन लगभग 30 लाख लीटर दूध के प्रसंस्करण में सक्षम होगा, लगभग 80 टन मक्खन, एक लाख लीटर आइसक्रीम, 20 टन संघनित दूध (खोया) और 6 टन चॉकलेट का उत्पादन करेगा. आलू प्रसंस्करण संयंत्र विभिन्न प्रकार के प्रसंस्कृत आलू उत्पादों जैसे फ्रेंच फ्राइज़, आलू चिप्स, आलू टिक्की, पैटी आदि का उत्पादन करेगा, जिन्हें कई अन्य देशों को निर्यात किया जाएगा. ये संयंत्र स्थानीय किसानों को सशक्त बनाएंगे और क्षेत्र में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे.

बनास सामुदायिक रेडियो स्टेशन की सौगात

प्रधानमंत्री बनास सामुदायिक रेडियो स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन किसानों को कृषि और पशुपालन से संबंधित प्रमुख वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है. आशा है कि रेडियो स्टेशन लगभग 1700 गांवों के 5 लाख से अधिक किसानों से जुड़ेगा. प्रधानमंत्री पालनपुर में बनास डेयरी संयंत्र में पनीर उत्पादों और मट्ठा पाउडर के उत्पादन के लिए विस्तारित सुविधाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. साथ ही, प्रधानमंत्री गुजरात के दामा में स्थापित जैविक खाद और बायोगैस संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री खिमाना, रतनपुरा-भीलडी, राधनपुर और थावर में स्थापित होने वाले 100 टन क्षमता के चार गोबर गैस संयंत्रों की आधारशिला रखेंगे.

ये भी पढ़ें:

ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान ऑटो-टैक्सी, मिनी बस चालक; दिल्ली में आज से हड़ताल, 10000 आरटीवी बसें भी रहेंगी बंद

लखीमपुर खीरी: बीजेपी विधायक योगेश वर्मा की SUV ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget