एक्सप्लोरर

अब SC में ऑनलाइन दर्ज हो सकेंगी याचिकाएं, मोदी बोले- ‘तकनीक के इस्तेमाल से होगा बड़ा बदलाव’

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में अब याचिका ऑनलाइन भी दर्ज की जा सकेगी. सुप्रीम कोर्ट में इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन याचिका और दस्तावेज दाखिल करने की नई व्यवस्था का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया है. इस मौके पर चीफ जस्टिस जेएस खेहर सहित कई जज मौजूद थे.

सुप्रीम कोर्ट के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले देश को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने कहा, ‘’अब देश बदल रहा है. छुट्टी है लेकिन हमलोग फिर भी काम कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने आधुनिकता की तरफ एक और कदम बढ़ाया है. चीफ जस्टिस और जजों को मेरी ओर से बधाई.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’चुनौती सॉफ्टवेयर में नहीं है, हार्डवेयर में भी नहीं है. इसके लिए एक सामूहिक मन बनाना पड़ता है, एक चेन अटकी तो पूरी प्रक्रिया अटक जाती है.’’ उन्होंने कहा कि सीजेआई के साथ मेरी आखिरी मुलाकात में उन्होंने इस बात को लेकर चिंता जाहिर की थी कि लंबित केसों को कैसे कम किया जाए.’’

पीएम ने कहा, ‘’रिसर्च कहती है कि A4 साइज का एक पेपर बनाने की प्रक्रिया में 10 लीटर पानी खर्च होता है.’’ उन्होंने कहा, ‘’अगर हम पेपरलेस हो गए तो हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत पानी बचा सकते हैं.’’

 

देशवासियों से ई-गवर्नेंस की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ई-गवर्नेंस आसान और असरदार है, इसे जीवन के हर क्षेत्र में लाएं. उन्होंने कहा कि डिजिटल करंसी को जीवन का हिस्सा बनाकर हम बहुत कुछ नया कर सकते हैं. क्योंकि तकनीक की ताकत बड़ी अद्भुत होती है.’’

इस दौरीन पीएम मोदी कांग्रेस पर भी निशाना साधने से नहीं चूके. पीएम मोदी ने साल 2014 में 9 गैस सिलेंडर को 12 कर देने वाले कांग्रेस के चुनावी वादे पर निशाना साधते हुए कहा, ‘’ मैंने सिर्फ अपील की थी कि अगर आप सब्सिडी छोड़ सकते हैं तो छोड़ दें, आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि मेरे देश के 1 करोड़ 20 लाख लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी.’’

वहीं, जस्टिस जेएस खेहर ने कहा है, ‘’जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में डिजिटली फाइल कर केस कर सकेंगे. यह पहल सुप्रीम कोर्ट को पेपर कोर्ट से डिजिटल कोर्ट में बदलने के लिए है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget