एक्सप्लोरर

PM Modi Karnataka Visit: अगले हफ्ते मिशन कर्नाटक पर पीएम मोदी, येदियुरप्पा के जन्मदिन पर शिवमोगा हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Shvamogga Visit: कर्नाटक में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी राज्य में जीत हासिल करने के लिए जमकर तैयारियों में लगी हुई है.

Karnataka Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते मिशन कर्नाटक के तहत शिवमोगा का दौरा करेंगे और वहां पर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे. ये पीएम मोदी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं. जिस दिन इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन होना है उसकी तारीख 27 फरवरी है और इस दिन बीएस येदियुरप्पा का जन्मदिन भी है. लिंगायत समुदाय के कद्दावर नेता येदियुरप्पा के समर्थक इन का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं.

अगर इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बात करें तो अच्छी तरह से सुसज्जित हवाई अड्डा 662.38 एकड़ की जमीन पर बना है और रनवे, टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टॉवर और फायर स्टेशन बिल्डिंग के अलावा, इसमें एक टैक्सीवे, एप्रन, एप्रोच रोड, पेरिफेरल रोड और कंपाउंड वॉल की सुविधान उपलब्ध होगी. शिवमोग्गा जिले के सोगने में ग्रीनफील्ड घरेलू हवाई अड्डे का निर्माण केंद्र की उड़ान योजना के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य हवाई यात्रा को सभी के लिए किफायती बनाना है.

पीएम मोदी की फ्लाइट सबसे पहले उतरेगी

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीएस येदियुरप्पा के बेटे और शिवमोगा से सांसद वाई राघवेंद्र ने कहा कि पीएम मोदी 27 फरवरी को शिवमोग्गा हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे और उनकी स्पेशल फ्लाइट उद्घाटन के दिन हवाई अड्डे पर सबसे पहले उतरेगी. हवाई अड्डे पर विमान के उतरने की वीडियो क्लिप के साथ अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए, शिवमोग्गा सांसद ने कहा, "पहली परीक्षण उड़ान शिवमोग्गा में उतरी. माननीय पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी 27 फरवरी को शिवमोग्गा हवाई अड्डे पर उतरकर उद्घाटन करेंगे." आइए, हम सब इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनें."

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे. शिवमोग्गा हवाईअड्डे को 449 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था, जो इसे भारत में सबसे अधिक लागत प्रभावी हवाईअड्डों में से एक बनाता है. हवाईअड्डे को रात में विमान उतरने की सुविधा के साथ अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डों के बराबर बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: BS Yediyurappa Speech: 'अंतिम सांस तक BJP को सत्ता में लाने का प्रयास करूंगा', विधानसभा से विदाई भाषण में बोले येदियुरप्पा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget