एक्सप्लोरर

मणिपुर में पीएम मोदी ने जातीय हिंसा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, दिया मिलजुल कर आगे बढ़ने का संदेश

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर का दौरा किया और कई परियोजनाओं का अनावरण किया. साथ ही पीएम ने यहां लोगों को सम्बोधित करते हुए शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (13 सितंबर, 2025) को मणिपुर दौरे के दौरान 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. इस दौरे को न केवल बड़े पैमाने पर विकास योजनाओं की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, बल्कि शांति बहाली और सामाजिक स्थिरता के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है. 

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने मणिपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि मणिपुर में ही आजाद भारत का पहला झंडा फहराया गया था. पीएम मोदी ने 2023 की हिंसा के बाद कैंप में रहने को मजबूर विस्थापित परिवारों के लिए राहत पैकेज और पुनर्वास योजनाओं की घोषणा की. उन्होंने बताया कि करीब 7,000 नए घर स्वीकृत किए गए हैं, ताकि प्रभावित लोग जल्द से जल्द सामान्य जीवन जी सकें.

मणिपुर भवन आम लोगों के लिए सस्ता

प्रधानमंत्री ने दिल्ली और कोलकाता में बनने वाले मणिपुर भवन का जिक्र करते हुए कहा कि अब मणिपुर के आम लोग भी सस्ती दरों पर वहां रुक सकेंगे. इसके साथ ही, उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि रोजमर्रा की आवश्यक चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास और तेज होंगे. 

उन्होंने पिछले दिनों को याद करते हुए कहा कि जब मणिपुरी जनता को सामान्य सामान तक आसानी से नहीं मिल पाता था, लेकिन वह स्थिति अब बदल चुकी है और आने वाले समय में राज्य की सप्लाई चेन और उपभोग प्रणाली और सुदृढ़ होगी.

शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने की अपील

मणिपुर में पिछले वर्षों में हुई हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'यह हिंसा हमारे पूर्वजों और भावी पीढ़ियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है. हमें मिलकर शांति और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ना है.' दरअसल 2023 में हुई कुकी-मैतेई हिंसा के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा है. इस पर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है कि प्रधानमंत्री इतनी देर बाद क्यों पहुंचे?

प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और इंडियन नेशनल आर्मी (INA) की भूमिका का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मणिपुर वह भूमि है, जहां INA ने आजादी का पहला तिरंगा फहराया और नेताजी ने इसे ‘आजादी का द्वार’ कहा था. अंडमान निकोबार के माउंट हैरियर का नाम बदलकर माउंट मणिपुर रखा जाना राज्य की ऐतिहासिक महत्ता का प्रतीक है.

GST सुधारों का पीएम मोदी ने किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर देश का खेल शक्ति केंद्र है और यहां के खिलाड़ियों की पहचान को हिंसा के साए में छिपने नहीं देना है. उन्होंने याद दिलाया कि राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय (National Sports University) की स्थापना के लिए मणिपुर को चुना गया था.

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में GST सुधारों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों का लाभ पूर्वोत्तर जैसे राज्यों को विशेष रूप से मिला है और इससे यहां व्यापार और उद्योग के नए अवसर बने हैं. इसके साथ ही लोगों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाली रोजमर्रा की चीजों की कीमत में भी कमी आएगी.

ऑपरेशन सिंदूर में मणिपुर के जवानों की भी भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए मणिपुर के बहादुर जवानों के योगदान की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में स्थानीय जवानों ने साहस और समर्पण का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जिस पर पूरे देश को गर्व है. 

प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि मणिपुर के युवाओं और सैनिकों ने न केवल राज्य, बल्कि पूरे राष्ट्र की सुरक्षा और एकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा.

विपक्ष ने पीएम मोदी के दौरे पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री के इस दौरे को राजनीतिक हलकों में भी अहम माना जा रहा है. विपक्ष यह सवाल उठा रहा है कि प्रधानमंत्री हिंसा के दो साल बाद ही मणिपुर क्यों पहुंचे. हालांकि, केंद्र सरकार का कहना है कि यह दौरा राज्य के लिए दीर्घकालिक विकास और शांति बहाली के संकल्प को मजबूत करेगा. इसी वजह से प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान विकसित भारत विकसित मणिपुर का नारा भी बुलंद किया गया.

ये भी पढ़ें:- 'भारत सरकार आपके साथ, मैं आपके साथ', मणिपुर में पीएम मोदी ने की लोगों से शांति की अपील

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget