एक्सप्लोरर

देश को फिट रखने के लिए पीएम मोदी ने शुरू किया ‘फिट इंडिया मूवमेंट’, नारा दिया- मैं फिट तो इंडिया फिट

फिट इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से सरकार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहती है. यह अभियान लगभग चार साल तक चलेगा, जिसमे फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर हर साल अलग-अलग मुद्दों पर अभियान चलाया जाएगा.

नई दिल्ली: देश को फिट रखने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की शुरूआत की. इस दौरान पीएम मोदी ने भारत को फिट बनाने पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि अगर बॉडी फिट है तो माइंड हिट है. इस दौरान उन्होंने देश को ‘मैं फिट तो इंडिया फिट’ का नारा दिया. इस कार्यक्रम में राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’आज के ही दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में एक महान स्पोर्ट्स पर्सन मिले थे. अपनी फिटनेस, स्टेमिना और हॉकी से दुनिया को मंत्र मुग्ध कर दिया था. मैं उन्हें नमन करता हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘’आज के दिन ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसा इनिशिएटिव लॉन्च करने के लिए हेल्थी इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए मैं खेल मंत्रालय और युवा विभाग को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.’’

हम खाना खाकर डायटिंग की चर्चा करते हैं- मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘’निरोगी होना परम भाग्य है. स्वास्थ्य से सभी कार्य सिद्ध होते हैं. खेल का सीधा नाता हमारी सेहत से है. समय के साथ फिटनेस को लेकर उदासीनता आई है.’’ उन्होंने कहा, ‘’स्वास्थ्य के लिए सामुहिक प्रयास बहुत जरूरी है.’’ उन्होंने कहा, ‘’फेटनेस हमारे जीवन का अहम हिस्सा है. आज हम चलने से ज्यादा अपने कदम गिनते हैं. हम मोबाईल में एप डाउनलोड कर लेते हैं, लेकिन बाद में भूल जाते हैं. आज फिटनेस की बात करना फैशन स्टेटमेंट बन गया है. आज हम खाना खाकर डायटिंग की चर्चा करते हैं. आज ढाक के तीन पात वाली स्थिति पैदा हो गई है.’’

फिटनेस पूरे परिवार का मूवमेंट होना चाहिए- मोदी

पीएम मोदी ने कहा है, ‘’आज हमारी जीवनशैली की वजह से बीमारियां बढ़ रही हैं. डायबटीज बच्चों को भी हो रही है. फिटनेस शब्द नहीं बल्कि जीवन की शर्त है. फिटनेस पूरे परिवार का मूवमेंट होना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘’ बड़े-बड़े देश फिटनेस के लिए मूवमेंट चला रहे हैं. हमारे पड़ोसी देश चीन ने 2030 तक लोगों को फिट रखने का लक्ष्य रखा है. वहां इसके लिए टाइम टेबल बना है. जर्मनी में भी मोटापा से मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है. दुनिया के कई देश फिटनेस के लिए प्रोग्राम चला रहे हैं.’’ पीएम मोदी ने कहा है, ‘’हमारे अंदर जूनून और इच्छा शक्ति का होना जरूरी है. हर कामयाब व्यक्ति फिट होता है. फिटनेस को लेकर समाज में जागरुकता फैलानी होगी. फिट इंडिया मूवमेंट को जीवन का हिस्सा बनाएं. हमारी बॉडी फिट होगी तो इंडिया फिट होगा. सफलता और फिटनेस का रिश्ता एक दूसरे से जुड़ा है.’’

लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहती है सरकार

बता दें कि फिट इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से सरकार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहती है. आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर इस कार्यक्रम को लांच किया गया है. यह अभियान लगभग चार साल तक चलेगा, जिसमे फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर हर साल अलग-अलग मुद्दों पर अभियान चलाया जाएगा. अभियान के लिए 33 वरिष्ठ नागरिक पूर्व खिलाड़ियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है. इसमें 101 साल की पूर्व महिला खिलाड़ी भी हैं. आयोजन में अर्जुन अवार्ड विजेता खिलाड़ी भी मौजूद रहे.

यह भी पढें-

EXCLUSIVE: चिदंबरम पर ED के दस्तावेज़ों से बड़ा खुलासा, INX मीडिया मामले में रिश्वत की रकम से तार सीधे जुड़े

पाकिस्तान में सेना के खिलाफ प्रदर्शन, प्रदर्शनकारी लगा रहे हैं नारा- 'ये जो दहशतगर्दी है, इनके पीछे वर्दी है'

स्कूल में दलित बच्चों के साथ खाना नहीं खाते सामान्य जाति के बच्चे, मायावती ने कही ये बात

कश्मीरः गौतम गंभीर ने शाहिद अफरीदी पर कसा तंज, कहा- खुद को शर्मिंदा करने का तरीका ढूंढ रहे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
ममता बनर्जी ने इस बार कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? हुमायूं कबीर वाली सीट पर किसे मिला मौका
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
DMK सांसद ने दिल्ली में भीख मांगने से रोक लगाने पर पूछा सवाल, जानें सरकार ने क्या दिया जवाब?
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget