एक्सप्लोरर

PM Modi in MP Highlights: 'लूट और फूट... यही कांग्रेस की ऑक्सीजन', एमपी में चुनावी शंखनाद कर पीएम मोदी ने बोला हमला

PM Narendra Modi MP Trip Updates Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत भी कर रहे हैं. कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने हैं.

Key Events
PM Narendra Modi Inaugurates 7500 Developmental Projects in Madhya Pradesh Jhabua PM Modi in MP Highlights: 'लूट और फूट... यही कांग्रेस की ऑक्सीजन', एमपी में चुनावी शंखनाद कर पीएम मोदी ने बोला हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Source : PTI

Background

PM Modi in Jhabua Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (11 फरवरी) को मध्य प्रदेश के झाबुआ में पहुंचे हैं. वह यहां पर आदिवासी समुदाय के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने झाबुआ में 7,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. पीएम मोदी ने जिस वक्त मंच से मध्य प्रदेश को करोड़ों रुपये की सौगात दी, उस वक्त उनके साथ राज्य के सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहे. 

पीएम मोदी ऐसे समय पर मध्य प्रदेश में पहुंचे हैं, जब कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. हाल ही में मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है. ऐसे में पार्टी चाहती है कि जो सफलता उसे विधानसभा चुनाव में मिली है, वही उसे लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिले. कहीं न कहीं पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश में चुनावी बिगुल भी बजा देंगे. मध्य प्रदेश में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है, जिसे ध्यान में रखते हुए बीजेपी अभी से ही चुनावी तैयारी में जुट गई है. 

मध्य प्रदेश में बीजेपी के मीडिया विभाग के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने बताया है कि आदिवासी समुदाय के साथ हो रहे सम्मेलन का आयोजन झाबुआ के गोपालपुरा में हो रहा है. उन्होंने बताया कि आगामी कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस साल राज्य में मोदी की यह पहली यात्रा है. देशभर के राज्यों में से आदिवासियों के लिए सबसे अधिक लोकसभा सीट मध्य प्रदेश में आरक्षित हैं. पीएम मोदी कहीं न कहीं आदिवासियों को बीजेपी के पाले में करने का प्रयास करेंगे.

अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की आहार अनुदान योजना के तहत लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को मासिक किस्त भी दी. योजना के तहत विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक भोजन देने के लिए 1,500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाते हैं. प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत 1.75 लाख 'अधिकार अभिलेख' (भूमि अधिकारों का रिकॉर्ड) भी वितरित किए गए हैं.  

14:37 PM (IST)  •  11 Feb 2024

कांग्रेस के अंदरखाने में मची हलचल: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सुना है कि इन दिनों मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरखाने खूब भगदड़ भी मची हुई है. जनता की उपेक्षा करने वालों का यही हश्र होता है. कांग्रेस अब अपने पापों के दलदल में फंस चुकी है. वो उससे निकलने की जितनी कोशिश करेगी उतना ही और धंसेगी.

14:34 PM (IST)  •  11 Feb 2024

लूट और फूट कांग्रेस की ऑक्सीजन: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि लूट और फूट, यही कांग्रेस की ऑक्सीजन रही है. इतने वर्षों से आदिवासी परिवारों में सिकल सेल एनीमिया हर वर्ष सैकड़ों लोगों की जान ले रही थी. केंद्र और राज्यों में दोनों जगह कांग्रेस ने इतने वर्ष सरकार चलाई, लेकिन उन्होंने असमय मृत्यु को प्राप्त होते जनजातीय युवाओं की, बच्चों की चिंता नहीं की. 

उन्होंने कहा कि लेकिन हमारे लिए वोट नहीं जिंदगी मायने रखती है. हमने वोट बैंक के लिए नहीं, आदिवासी समाज के स्वास्थ्य के लिए सिकल सेल एनीमिया के खिलाफ अभियान शुरू किया. ये कांग्रेस और हमारी नीयत में फर्क बताता है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
ट्रंप धमाकों के साथ दे रहे समझौते की धमकी, डेडलाइन पर ईरान बोला- 'होर्मुज से जुड़े किसी भी...'
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
एमपी में बड़ी सियासी हलचल, सीएम ने मंत्री से छीना अहम विभाग, अब मोहन यादव को रिपोर्ट करेगा डिपार्टमेंट
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
राम मंदिर के भक्तों का UP विधानसभा स्पीकर ने उड़ा मजाक? बोले- 'जिन्होंने श्रद्धा से दान नहीं दिया उनका पैसा चोरी'
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें- यूजर्स हैरान
खूनी हाथी, पहली मौत के बाद गांव छोड़ भागा परिवार, 14 साल बाद खोजकर हाथी ने फिर लीं दो जानें
Embed widget