एक्सप्लोरर

लाठी, टोपी और भाषण की कला... महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए पहले पॉडकास्ट में क्या-क्या बोले पीएम मोदी

PM Modi On Mahatma Gandhi: निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में सफलता के लिए जरूरी गुणों पर भी चर्चा की और महात्मा गांधी का उदाहरण भी पेश किया.

PM Modi Debut Podcast: जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ अपने पहले पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में आने वाले युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि लोगों को एक मिशन के तहत राजनीति में आना चाहिए. इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी का भी जिक्र किया और कई उदाहरण भी दिए.

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि उनकी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं थी पर हालात की वजह से उन्होंने प्रधानमंत्री पद का तक सफर तय किया. अच्छे लोगों के राजनीति में आने की वकालत करते हुए प्रधानमंत्री ने पॉडकास्ट में इस बात पर जोर दिया कि उन्हें एक मिशन के साथ राजनीति में आना चाहिए न कि किसी महत्वाकांक्षा के साथ.

‘एंबीशन से ऊपर होना चाहिए मिशन’

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में अच्छे लोग आते रहने चाहिए. वे मिशन लेकर आएं, एंबीशन लेकर नहीं. मिशन लेकर निकले हैं तो कहीं न कहीं जगह मिलती जाएगी. एंबीशन से ऊपर होना चाहिए मिशन. फिर आपके अंदर क्षमता होगी.’’ प्रधानमंत्री ने सवालिया अंदाज में कहा कि आज के युग में नेता की जो परिभाषा आप देखते हैं, उसमें महात्मा गांधी कहां फिट होते हैं?

महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए क्या बोले पीएम मोदी?

उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्तित्व के लिहाज से शरीर दुबला पतला...ओरेटरी (भाषण कला) न के बराबर थी. उस हिसाब से देखें तो वह लीडर बन ही नहीं सकते थे. तो क्या कारण थे कि वह महात्मा बने. उनके भीतर जीवटता थी जिसने उस व्यक्ति के पीछे पूरे देश को खड़ा कर दिया था.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि जरूरी नहीं है कि नेता लच्छेदार भाषण देने वाला ही होना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘यह कुछ दिन चल जाता है. तालियां बज जाती हैं. लेकिन अंतत: जीवटता काम करती है. दूसरा मेरा मत है कि भाषण कला से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है संवाद कला. आप संवाद कैसे करते हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब देखिए, महात्मा गांधी हाथ में अपने से भी ऊंचा डंडा रखते थे, लेकिन अहिंसा की वकालत करते थे. बहुत बड़ा अंतर्विरोध था फिर भी संवाद करते थे. महात्मा गांधी ने कभी टोपी नहीं पहनी लेकिन दुनिया गांधी टोपी पहनती थी. यह संवाद की ताकत थी. महात्मा गांधी का क्षेत्र राजनीति था लेकिन राज व्यवस्था नहीं थी. वह चुनाव नहीं लड़े, वह सत्ता में नहीं बैठे लेकिन मृत्यु के बाद जो जगह बनी (समाधि), वह राजघाट बना.’’

ये भी पढ़ें: 'मैं जिम्मेदारी लूंगा, लिख कर देता हूं', पीएम मोदी ने गोधरा कांड पर दिए खुलकर जवाब, जानें क्या-क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget