एक्सप्लोरर

'वे लेफ्ट के अग्रणी नेता थे', पीएम मोदी ने सीताराम येचुरी के निधन पर जताया शोक

सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी का गुरुवार को निधन हो गया. वे 72 साल के थे, उन्होंने एम्स दिल्ली में आखिरी सांस ली. उन्हें 19 अगस्त को निमोनिया और चेस्ट इंफेक्शन के बाद भर्ती कराया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताया. पीएम मोदी ने कहा, सीताराम येचुरी के निधन पर दुख हुआ. वे वामपंथ के प्रणेता थे. वे राजनीतिक स्पेक्ट्रम से जुड़ने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते थे. उन्होंने एक प्रभावी सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनाई. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ॐ शांति.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा, येचुरी जी का निधन राजनीतिक क्षेत्र के लिए क्षति है. मैं उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय को सहने की शक्ति दे. 

राहुल गांधी-ममता बनर्जी ने जताया दुख


सीताराम येचुरी के निधन पर राहुल गांधी ने दुख जताया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, सीताराम येचुरी जी दोस्त थे. उन्हें भारत की गहरी समझ थी और वे भारत की विचारधारा के रक्षक थे. मैं उनके साथ लंबी बातचीत को मिस करूंगा. उनके परिवार, दोस्तों औऱ समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. 

उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी येचुरी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, सीताराम येचुरी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. उनका निधन देश की राजनीति को बड़ा नुकसान है. मैं उनके परिवार, दोस्तों और करीबियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं. 

72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

सीताराम येचुरी ने 72 साल की उम्र में एम्स दिल्ली में आखिरी सांस ली. येचुरी को 19 अगस्त को निमोनिया और चेस्ट इंफेक्शन के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था. येचुरी 2015 में सीपीआई एम के महासचिव बने थे. उन्होंने INDIA गठबंधन में अहम भूमिका निभाई थी. 

छात्र नेता रहते मांगा PM का इस्तीफा तो मिलने चली आई थीं इंदिरा गांधी, ऐसा था सीताराम येचुरी का राजनीतिक सफर



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी वीडियो बैन मामला: बवाल के बाद फेसबुक ने मानी गलती, सरकार ने किया तलब
PM मोदी वीडियो बैन मामला: फेसबुक ने मानी गलती, सरकार ने किया तलब
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
दिल्ली: 600 करोड़ के हेल्थ स्कैम में एक्शन, ED ने मांगे खरीद के दस्तावेज
दिल्ली: 600 करोड़ के हेल्थ स्कैम में एक्शन, ED ने मांगे खरीद के दस्तावेज

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget