एक्सप्लोरर

मनोहर पर्रिकर के निधन पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया शोक

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उनके निधन पर दुख जताया है.

नई दिल्ली: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया. वह 63 साल के थे. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने मनोहर पर्रिकर को असाधारण प्रशासक और सच्चा देशभक्त बताया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए उनकी सेवा को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मनोहर पर्रिकर एक अद्वितीय प्रशासक और सच्चे देशभक्त थे. सभी लोग उनकी प्रशंसा करते थे. राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा को पीढ़ियों तक याद किया जाएगा. उनके निधन से गहरा दुख हुआ है. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं है."

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि संपूर्ण बीजेपी परिवार आज मनोहर पर्रिकर के परिवार के साथ खड़ा है. अमित शाह ने कहा, " पूरा बीजेपी परिवार मनोहर पर्रिकर जी के परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. मैं लाखों बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ और महत्वपूर्ण रूप से गोवा के लोगों के साथ, जो उनके परिवार थे, अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. भगवान इस दुखद नुकसान का सामना करने के लिए शोक संतप्त परिवार को शक्ति दे."

सीएम मनोहर पर्रिकर का सोमवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी केंद्रीय मंत्री कल गोवा पहुंचेंगे और मनोहर पर्रिकर को श्रद्धांजलि देंगे. मनोहर पर्रिकर लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पिछले साल फरवरी में उन्हें अग्नाशय (पैंक्रियाटिक) के कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी. वह अमेरिका, मुंबई और दिल्ली में इलाज करा चुके थे. हाल में समय-समय पर वह एम्स में इलाज के क्रम में आते रहते थे.

यह भी पढ़ें- मनोहर पर्रिकर: जब 2013 में मोदी पर आनाकानी थी तब सबसे पहले उन्होंने कहा था, 'मोदी घोषित हों PM उम्मीदावर' मुसीबत में फंसे लोगों के लिए फरिश्ता है सीआरपीएफ की ‘मददगार’ टीम ये है लोकतंत्र का महापर्व: अरुणाचल के इकलौते वोटर के लिए 39 KM का तंग रास्ता तय करेंगे चुनावकर्मी देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget