एक्सप्लोरर

बिना नाम लिए राहुल पर बरसे मोदी, ‘AC  में बैठे लोग नहीं जानते, किसानों के लिए क्या है 6000 का मतलब’

लोकसभा चुनावों से कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि वह आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं, उनका उद्घाटन करने भी आएंगे.

लेह:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की कृषक आय योजना की आलोचना करने पर विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए रविवार को कहा कि दिल्ली में एसी कमरों में बैठे लोग दूरदराज और दुर्गम इलाकों में रहने वाले गरीब किसानों के लिए 6000 रुपये के महत्व को नहीं जानते. लेह लद्दाख को भी मिलेगा किसान योजना का लाभ- मोदी केंद्र सरकार ने आम चुनावों से पहले किसानों को साधने के लिए अंतरिम बजट में घोषणा की है कि दो एकड़ तक जमीन रखने वाले किसानों को हर साल 6000 रुपये दिये जाएंगे. विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में मोदी ने कहा कि इसका लाभ लेह लद्दाख को भी मिलेगा. पीएम मोदी ने कहा, ‘‘यहां अधिकतर किसान इस मानदंड को पूरा करते हैं और उन्हें सालाना 6000 रुपये मिलेंगे. तीन किश्तों में यह राशि दी जाएगी और पहली किश्त जल्द पहुंचेगी. मैं रविवार को राज्य सरकार को नीति निर्देश भेजूंगा.’’ मोदी ने कहा कि जब वह इस क्षेत्र में और कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे तो दिल्ली के लोग लेह की सब्जियां लाने की मांग करते थे जिनकी गुणवत्ता अच्छी होती है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों के लिए महत्वपूर्ण योजना है. दिल्ली में वातानुकूलित कमरों में बैठे लोग नहीं समझते कि देश के दूरदराज और दुर्गम इलाकों में रहने वाले गरीब किसान के लिए 6000 रुपये का क्या मतलब है.’’ जिन परियोजनाओं का शिलान्यास कर रहा हूं, उद्घाटन भी करूंगा- मोदी मोदी लद्दाख क्षेत्र के पहले विश्वविद्यालय के उद्घाटन के लिए लेह आये थे. प्रधानमंत्री ने लेह में कुशोक बाकुला रिम्पोची हवाईअड्डे की नई टर्मिनल इमारत की भी आधारशिला रखी. उन्होंने लद्दाख में नये पर्यटक और ट्रैकिंग मार्गों का भी उद्घाटन किया. चुनावों से कुछ दिन पहले मोदी ने यह भी कहा कि वह आज जिन परियोजनाओं का शिलान्यास कर रहे हैं, उनका उद्घाटन करने भी आएंगे. मोदी ने कहा कि इलाके में बिजली की समस्या को कम करने वाली 2000 करोड़ रुपये की लेह-कारगिल ट्रांसमिशन लाइन की आधारशिला उन्होंने रखी थी और इसका उद्घाटन भी वह कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी कार्य संस्कृति अलग है. देश लटकने और भटकने की संस्कृति को पीछे छोड़ चुका है. मुझे आने वाले पांच सालों में देश से इस संस्कृति को समाप्त करना है.’’ बजट में एससी और एसटी समुदाय के विकास पर जोर दिया- मोदी मोदी ने कहा कि लेह की जलवायु इतनी अच्छी है कि अगर हम अच्छे शिक्षण संस्थान बनाएं तो पूरे भारत के नौजवान यहां पढ़ने के लिए आना चाहेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे और एयरवेज के माध्यम से क्षेत्र से संपर्क का विस्तार कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘सरकार उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है जिन्हें विकास का लाभ नहीं मिल रहा है. सरकार ने बंजारा जनजातियों के लिए भी बड़ा फैसला लिया है जिन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना मुश्किल होता है.’’ मोदी ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के बजट में एससी और एसटी समुदाय के विकास पर जोर दिया गया है. अनुसूचित जनजाति के बजट के लिए राशि में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी, वहीं एससी समुदाय के लिए 35 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है.’’ यह भी पढ़ें- अरूण जेटली का संकेत- किसानों को हर महीने सिर्फ ₹500 नहीं, इससे ज्यादा भी मिल सकते हैं राहुल गांधी बोले- हम फ्रंटफुट पर खेलेंगे, सत्ता मिली तो पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देंगे जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी ने उठाया हिंसा और कश्मीरी पंडितों का मुद्दा हाजीपुर रेल हादसा: जोगबनी से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, 7 की मौत 5th ODI India vs New Zealand: रायडू और पांड्या के कमाल से 35 रनों से जीता भारत, सीरीज़ पर 4-1 से कब्ज़ा वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
CPM महासचिव एम ए बेबी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जनगणना के नए नियम...
CPM महासचिव एम ए बेबी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, जनगणना के नए नियम...
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget