एक्सप्लोरर

केरल: गुरुवायुर मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा, तुलाभरम रिवाज के तहत कमल के फूलों से तौला गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल से ही मालदीव के लिए रवाना होंगे और आज शाम में वहां की संसद को संबोधित करेंगे. मालदीव से पीएम मोदी श्रीलंका जाएंगे.

तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल के गुरुवायुर मंदिर में पूजा अर्चना की. वे पारंपरिक वेशभूषा मुंडू में नजर आए और उन्होंने तुलाभरम भी किया. केरल के रीति-रिवाजों के मुताबिक तुलाभरम पूजा पद्धति के तहत तराजू के एक पलड़े में व्यक्ति को बैठाया जाता है और दूसरे पलड़े में किसी वस्तु को रखा जाता है. पीएम मोदी को कमल के फूलों से तौला गया. गुरुवायूर मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण की मूर्ति है. पीएम मोदी ने कृष्ण की पूजा के बाद डिजिटल पेमेंट से मंदिर में 39,421 रुपये दान किए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद पहली बार केरल के दौरे पर हैं. पीएम मोदी देर रात कोच्चि पहुंचे थे. नौसैन्य हवाईअड्डे पर केरल के राज्यपाल पी. सदाशिवम, केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन और राज्य के देवस्वम मंत्री कदकमपल्ली सुन्दरन ने उनका स्वागत किया.

प्रधानमंत्री आज बीजेपी की केरल राज्य समिति द्वारा आयोजित अभिनंदन सभा को संबोधित करेंगे. लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद यह मोदी की पहली जनसभा होगी. जनसभा के बाद पीएम मोदी केरल से ही मालदीव के लिए रवाना होंगे. वहां से श्रीलंका जाएंगे, फिर वे रविवार शाम को तिरुपति के निकट रेनीगुंटा हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे. पीएम मोदी तिरुमला के प्रसिद्ध भगवान वेंकेटेश्वर मंदिर में पूजा के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के लिए हवाईअड्डा, मंदिर के तरफ जाने वाले रास्ते और मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी और राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन प्रधानमंत्री के साथ मंदिर पहुंच सकते हैं. दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार इस मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
‘मृत्यु तक जेल में रहने की सजा संवैधानिक रूप से गलत नहीं...’, SC का बड़ी टिप्पणी
‘मृत्यु तक जेल में रहने की सजा संवैधानिक रूप से गलत नहीं...’, SC का बड़ी टिप्पणी
दिल्ली-UP समेत देश में कब-कहां होगी बारिश, IMD ने की भविष्यवाणी
दिल्ली-UP समेत देश में कब-कहां होगी बारिश, IMD ने की भविष्यवाणी
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राज्यसभा से भी पास एंटी पेपर लीक बिल, पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget