एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री ने केरल के राज्यपाल को दिया आश्वासन, राज्य को दी जाएगी और मदद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम को आश्वासन दिया है कि बाढ़ प्रभावित राज्य को तय प्रक्रिया के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से और केंद्रीय सहायता दी जाएगी.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम को आश्वासन दिया है कि बाढ़ प्रभावित राज्य को तय प्रक्रिया के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से और केंद्रीय सहायता दी जाएगी.राज्यपाल ने बाढ़ के चलते केरल के लोगों की मुश्किलों के बारे में बताने के लिए कल जब नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की तो मोदी ने कहा कि केंद्र द्वारा राज्य को जारी की गई 600 करोड़ रुपये की राशि केवल अग्रिम मदद राशि है.

यहां आज राजभवन से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया कि राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को केरल में राहत और बचाव कार्यों की प्रगति से भी वाकिफ कराया. इसमें कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री ने साफ किया है कि केंद्र द्वारा जारी 600 करोड़ रुपये की राशि केवल अग्रिम सहायता है और आश्वासन दिया कि तय प्रक्रिया के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष से अतिरिक्त राशि जारी की जाएगी.’’

राज्यपाल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की और उन्हें राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और राहत और बचाव अभियान की गति से अवगत कराया. राजभवन से जारी रिलीज में कहा गया कि सिंह ने भी आश्वासन दिया कि नुकसान का आकलन पूरा हो जाने के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार अतिरिक्त कोष जारी किया जाएगा.

केरल में आई भीषण बाढ़ अब तक 400 लोगों से ज्यादा की जान ले चुकी है. करीब चार लाख लोग बेघर हुए हैं जो राहत शिविरों में रह रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget