एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: पीएम मोदी का आरोप, 'कांग्रेस सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में सशस्त्र बलों के हाथ बांध रखे थे'

Gujarat Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जामनगर में एक रैली को संबोधित किया. इस रैली में उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर रखा.

Gujarat Assembly Elections 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जामनगर में एक रैली को संबोधित किया. इस रैली में उन्होंने कांग्रेस पर हमला किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान अराजकता, आतंकवाद, भाई-भतीजावाद और वोट बैंक की राजनीति फैली हुई थी. कांग्रेस नेता उन लोगों के खिलाफ चुप रहते थे जो लोग अराजकता और आतंकवाद को फैलाने में शामिल थे. लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस करते थे.

गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के जामनगर कस्बे में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे "अर्बन नक्सलियों" को राज्य में प्रवेश न करने दें. उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में देश में असुरक्षा, अशांति, आतंकवाद, वोट बैंक की राजनीति, लेन-देन की राजनीति थी. इससे धीरे-धीरे पूरा देश बर्बाद हो गया.

‘देश में असुरक्षा का माहौल’

आए दिन बम धमाकों की खबरें आती रहती थीं और असुरक्षा का माहौल था क्योंकि, वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस ने सेना के हाथ बांध रखे थे. सेना का काम करना मुश्किल कर दिया था. आतंकवाद से लड़ना है तो सैनिकों से कहा जाता था कि आंख पर हाथ रखकर जवाब दें लेकिन, हमने वह वोटबैंक की राजनीति ही खत्म कर दी.

2जी स्कैम की भी दिलाई याद

इस रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस के शासनकाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपीए गठबंधन 2 के शासनकाल के दौरान 2जी घोटाले के कारण लोगों के लिए इंटरनेट महंगा हो गया. तो वहीं, भारत आज मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता बन गया है और हर साल भारत में बने करोड़ों फोन अन्य देशों को निर्यात किए जाते हैं. कम लागत में आज भी देश में लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं.

उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन के क्षेत्र में कांग्रेस के शासन में क्या हुआ? 2जी घोटाला हुआ. उस घोटाले की वजह से इंटरनेट महंगा हो गया है. कांग्रेस अगर आज सत्ता में होती तो आपके मोबाइल फोन का खर्च 300-400 रुपये की जगह 4,000-5,000 रुपये होता. आज आप मुफ्त में फोन पर बात भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ABP C-Voter Opinion Poll: बीजेपी, कांग्रेस और AAP को गुजरात में कितनी सीटें मिल सकती हैं? फाइनल ओपिनियन पोल में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
TMC के बागी 20 सांसदों के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय ने PM मोदी से की मुलाकात, मॉनसून सत्र से पहले बवाल
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget