एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने ‘महिला’ वाली टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- देश में सभी महिलाओं का अपमान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बुधवार को उन पर जमकर बरसे.

आगरा/सोलापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बुधवार को उन पर जमकर बरसे. राहुल गांधी ने एक रैली में कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में अपना बचाव करने के लिए ‘एक महिला’ को आगे किया है. इसे मोदी ने देश में सभी महिलाओं का अपमान बताया.

उधर, राहुल गांधी ने मोदी की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि ‘महिलाओं के सम्मान की शुरुआत घर से होती है’ और मोदी को राफेल से जुड़े उनके सवालों का जवाब देना चाहिए.’

गांधी ने ट्वीट करके कहा, ‘‘मोदी जी से ससम्मान यह कहना चाहता हूं कि हमारी संस्कृति में महिलाओं के सम्मान की शुरुआत घर से होती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बातों को घुमाना बंद करिए. मेरे सवाल का जवाब दीजिए कि जब आपने वास्तविक राफेल सौदे को बदला तो क्या रक्षा मंत्रालय और वायुसेना ने आपत्ति जताई थी?’’ गांधी ने पूछा, ‘‘हां? या ना?’’

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान में बुधवार को एक रैली में राफेल मामले का हवाला देते हुए कहा, ‘‘56 इंच का सीना रखने वाला चौकीदार भाग गया और एक महिला सीतारमण जी से कहा कि मेरा बचाव कीजिए. मैं अपना बचाव नहीं कर सकता, मेरा बचाव कीजिए.’’

सीतारमण के संदर्भ में मोदी ने कहा, ‘‘यह ना केवल एक महिला बल्कि भारत की समस्त महिला शक्ति का अपमान है जिसके लिए इन गैर जिम्मेदाराना नेताओं को कीमत चुकानी पड़ेगी.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि एक महिला देश में पहली बार रक्षा मंत्री बनीं.

इससे पूर्व, महाराष्ट्र के सोलापुर और उत्तर प्रदेश के आगरा में रैलियों में कांग्रेस के साथ-साथ सपा और बसपा के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए मोदी ने अपने आप को चौकीदार बताया जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अंधेरे में भी गलत करने वालों को पकड़ सकता है.

मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने में उनके ‘सफाई’ अभियान से विपक्ष चौकीदार से इतना डर गया है कि चिर प्रतिद्वंद्वी सपा और बसपा उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए एक-साथ आ गए हैं. मोदी ने अपने लिए ‘चौकीदार’ शब्द का इस्तेमाल किया. राहुल गांधी प्रधानमंत्री पर हमला बोलने के लिए अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं.

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को यह बताना होगा कि राफेल को लेकर उसके आरोपों का आधार क्या है. प्रधानमंत्री ने दावा किया कि अगस्तावेस्टलैंट वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल राफेल की प्रतिद्वंद्वी कंपनी के लिए काम कर रहा था. मोदी ने मीडिया में चल रही खबरों का उल्लेख करते हुए कहा कि मिशेल ‘किसी अन्य प्रतिस्पर्धी’ की हिमायत कर रहा था. उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान बिलौचिया संस्कृति प्रणाली का हिस्सा थी. उन्होंने गरीबों का हक मारा और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया.’’

मोदी ने कहा, ‘‘उसने (मिशेल ने) हैरान करने वाले खुलासे किये. मीडिया की खबरों के अनुसार, वह न सिर्फ हेलीकॉप्टर सौदे में शामिल था बल्कि पिछली सरकार के दौरान वह विमानों के सौदों में भी संलिप्त था.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया का कहना है कि वह किसी अन्य कंपनी के लिये भी काम कर रहा था। कांग्रेस को बताना चाहिए कि राफेल सौदे को लेकर आवाज उठा रहे उसके किस नेता के ताल्लुकात मिशेल के साथ हैं. उन्हें खर्च की गई एक-एक पाई का हिसाब देना चाहिये.’’ उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा, 'अब मिशेल मामा की कथा तो बराबर याद हो गयी ना. अब वो राजदार हिन्दुस्तान के कब्जे में आ गया है इसलिए उनका पसीना छूटा हुआ है कि ये कुछ बोल देगा तो क्या होगा. इसलिए राजदार को जैसे ही पकडकर लाये तो कांग्रेस ने अपना एक वकील उसकी रक्षा के लिए तुरंत भेज दिया.'

मोदी ने सोलापुर रैली में एकत्रित भीड़ से पूछा, ‘‘क्या आप चौकीदार का समर्थन करते हो.’’ उन्होंने 126 विमानों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘क्या उस समय मिशेल मामा की ‘सौदेबाजी’ के कारण सौदा रुक गया था.’’ मोदी ने खुद को चौकीदार बताते हुए कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिये सफाई की मुहिम की शुरुआत की है. उन्होंने कहा कि चौकीदार को ना ही खरीदा जा सकता है और ना ही डराया जा सकता है. वह लगातार बिना रूके अपना काम करता रहेगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि चौकीदार गलत काम करने वालों को अंधेरे में भी पकड़ सकता है.”

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मोदी अलग मिट्टी से बना हुआ है. उसे न खरीदा जा सकता है और न ही उसे कोई डरा सकता है. मैं एक-एक पाई का हिसाब लूंगा. यह चौकीदार सोता नहीं है और अंधेरे में भी गलत करने वाले को पकड़ सकता है. वे मुझे गालियां देना जारी रह सकते हैं लेकिन मैं भ्रष्टाचार खत्म करने की अपनी मुहिम बंद नहीं कर सकता हूं.’’

आगरा में मोदी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) और मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘एक दूसरे के घोटालों-घपलों को छिपाने के लिए वो हाथ मिला रहे हैं. जो कभी आंख मिलाने को तैयार नहीं थे. राजनीतिक स्वार्थ के लिए लखनऊ के गेस्ट हाउस का वो शर्मनाक कांड, उसे भी भुला दिया. मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक हिस्सों में क्या हुआ, उसे भी भुलाने की कोशिश की जा रही है.’’

मोदी ने 3,907 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए रैली में कहा, 'ये सिर्फ इसलिए हो रहा है क्योंकि चौकीदार जागता है. चौकीदार सामने खडा है और पूरी ईमानदारी के साथ खड़ा है. चौकीदार को हटाने के एकमात्र अभियान के लिए वो हर तिनके और टुकडे़ को जोड़ रहे हैं. जब जांच एजेंसियां उनके काम का हिसाब मांग रही हैं तो ये चौकीदार के विरूद्ध ही साजिश रच रहे हैं.'

नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने के फैसले का बचाव करते हुए मोदी ने कहा कि लोकसभा में यह विधेयक पारित होना उन लोगों को कड़ा जवाब है जो ‘‘झूठ फैला’’ रहे हैं.

पीएम मोदी ने बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए गैर-मुस्लिम समुदायों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने के प्रावधान वाले विधेयक के बारे में कहा, ‘‘ मैं असम तथा पूर्वोत्तर के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि इस विधेयक के पारित हो जाने से उनके अधिकारों को कोई नुकसान नहीं होगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget