एक्सप्लोरर

PM मोदी का देश को बड़ा तोहफा, यहां पढ़ें प्रधानमंत्री का पूरा भाषण

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘‘बेईमान लोगों’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी, साथ ही उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं, किसानों, ग्रामीण आवास, छोटे उद्यमियों, मध्यम वर्ग के लिए कई योजनाओं की घोषणा की ताकि नोटबंदी के प्रभाव को कम किया जा सके.

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सरकार सज्जनों की मित्र और दुर्जनों को सज्जनता के रास्ते पर लाने को तत्पर है . सरकार का प्रयास होगा कि ईमानदार अधिक प्रतिष्ठित हों, उन्हें कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े.

नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के बाद राष्ट्र के नाम संबोधन में की गई घोषणाओं में प्रधानमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को 10 साल के लिये 7.5 लाख रुपये तक की जमा पर 8 प्रतिशत ब्याज की गारंटी होगी. ब्याज का भुगतान मासिक किया जायेगा . देश के 650 से ज्यादा जिलों में गर्भवती महिलाओं के खाते में आर्थिक सहायता के रूप में 6000 रूपये जमा किये जायेंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं चिकित्सा खर्च वहन कर सकें.

किसानों के लिए प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि जिला कोओपरेटिव बैंक और प्राथमिक सोसाइटी से लिये गए कर्ज पर बैंक 60 दिन तक कोई ब्याज नहीं लेंगे.

प्रधानमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र में आवास योजना के तहत दो नयी योजनाओं की घोषणा की. उन्होंने कहा कि देश में काफी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनके पास अपना घर नहीं है. गरीब, निम्न मध्यम वर्ग, मध्यम वर्ग के लोग घर खरीद सकें, इसके लिए सरकार दो योजनाएं लाने जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 लाख रूपये तक के कर्ज पर ब्याज दर में चार प्रतिशत छूट और 12 लाख रूपये तक के कर्ज पर 3 प्रतिशत ब्याज छूट मिलेगी.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत में घर बनाने के लिये दो लाख रूपये के कर्ज पर ब्याज दर में तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भ्रष्टाचार, कालेधन की बात आती है तो राजनेता, राजनीतिक दल और चुनाव में खर्च के बारे में चर्चा होती है.

उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सभी दल देश के ईमानदार नागरिकों की भावनाओं का आदर करें, जनता के आक्रोश को समझें. मोदी ने कहा कि चालाकी के रास्ते खोजने वालों के लिए आगे के रास्ते बंद हो चुके हैं . बेईमान लोगों को मुख्यधारा में आना ही होगा. उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि कुछ लोगों ने गंभीर अपराध किये हैं. मोदी ने कहा, ‘‘ कुछ लोगों ने गंभीर अपराध किये हैं. कुछ बैंक के और सरकारी अधिकारियों ने गंभीर अपराध किये हैं, अदातन फायदा उठाने का निर्लज्ज प्रयास किया है. उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. ’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि आलोचकों द्वारा रबी फसल में भारी नुकसान के पूर्वानुमान के बावजूद रबी फसल की बुआई में 6 प्रतिशत की वृद्धि और खाद की बिक्री में नौ प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है.

उन्होंने कहा कि सरकार छोटे व्यवसायियों के दो करोड़ रुपये तक कर्ज की गारंटी लेगी. पहले यह सीमा एक करोड़ रुपये तक के कर्ज की थी. मोदी ने कहा कि बैंकों से छोटे व्यवसायियों के लिये नकद कर्ज सीमा को मौजूदा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने को कहा गया है.

पांच सौ रूपये और 1000 रूपये के नोटों को अमान्य करने के कदम को ऐतिहासिक शुद्धि यज्ञ करार देते हुण् प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार, काला धन और जाली मुद्रा ने आम आदमी को पंगु बना दिया है और देश के ईमानदार लोग घुटन महसूस कर रहे थे. भ्रष्टाचार, कालाधन, जालीनोट की बुराई के आगे लोग घुटने टेकने को मजबूर हो गए थे . उनका मन इसे स्वीकार नहीं करता था लेकिन परिस्थितियों के कारण उन्होंने इसे स्वीकार किया . मोदी ने कहा कि 125 करोड़ लोगों ने यह साबित कर दिया है कि नोटबंदी के बाद की कठिनाइयों के बावजूद लोगों ने अप्रतिम धर्य, त्याग की पराकाष्ठा, संकल्प के साथ लड़ाई लड़ी और यह प्रदर्शित किया कि सचाई और ईमानदारी उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है. लोगों ने खून पसीने और कडी मेहनत से एक उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है. काल के कपाल पर यह अंकित हो गया है.

उन्होंने कहा कि दुष्प्रचार की आंधी के बावजूद लोगों ने अपने सामर्थय से प्रदर्शित किया है कि वे गरीबी से निकलने को आतुर हैं.

नोटबंदी के कारण लोगों को हुई परेशानियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे पता है कि लोगों को अपना पैसा निकालने के लिए कतारों में खड़े होना पड़ा लेकिन लोग भ्रष्टाचार, काला धन और जाली मुद्रा के खिलाफ लड़ाई में एक कदम भी पीछे नहीं हटे.

मोदी ने कहा कि आमतौर पर जब अच्छाई के लिए कोई आंदोलन होता है तो सरकार और जनता आमने सामने होती है लेकिन यह विषय उदाहरण है कि अच्छाई के लिए सरकार और जनता कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सकती है.

उन्होंने कहा कि बीते दिनों आपको अपना पैसा निकालने के लिए कष्ट उठाना पड़ा. अब प्रयास यह है कि बैंकों को सामान्य स्थिति की तरफ ले जाया जाए. सभी जिम्मेदार लोगों से कहा गया है कि बैंकिंग व्यवस्था को सामान्य बनाने पर ध्यान दें. ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में पूरी सक्रियता के साथ छोटी से छोटी बातों पर ध्यान देने को कहा गया है ताकि किसानों, ग्रामीणों के कष्ट दूर हों . नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा विश्व में तुलना करने के लिए कोई दूसरा उदाहरण नहीं है. ’’

मोदी ने कहा कि बीते कुछ वषरे में 500 रूपये और 1000 रूपये के नोट सामान्य प्रचलन में कम और सामानांतर अर्थव्यवस्था में ज्यादा चल रहे थे. हमारे समकक्ष अर्थव्यवस्था वाले देशों में इतना कैश नहीं था. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था में कैश का अभाव तकलीफदेह होता है लेकिन यह न भूले कि अधिक मात्रा में कैश और भी तकलीफदेह होता है. हमारा प्रयास है कि इसमें संतुलन बनाया जाए.’’ मोदी ने कहा कि लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए सभी संबंधित पक्षों को बैंकिंग प्रणाली को सामान्य रूप से बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं, खासतौर से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में. बैंकों से कहा गया है कि उनके पास जो बड़ी राशि आयी है उनसे वे गरीबों, निम्न वर्ग और मध्यम वर्ग को लक्षित योजनाओं पर ध्यान दें.

उन्होंने कहा कि हमारे समान आकार वाली अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले भारतीय अर्थव्यवस्था में नकदी का प्रचलन गैर अनुपातिक रूप से अधिक था जिससे महंगाई बढ़ी. लोगों द्वारा आय की घोषणा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हास्यापद है कि केवल 24 लाख लोगों ने अपनी आय दस लाख रूपये से अधिक होने की घोषणा की है.

मोदी ने कहा कि अवैध संपत्ति रखने वालों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा लेकिन सरकार की प्राथमिकता है कि ईमानदारों को संरक्षण मिले और उनकी कठिनाइयां कम हों. उन्होंने कहा कि बड़े नोटों को अमान्य करने के फैसले ने काला धन, आतंक, मानव तस्करी तथा जाली मुद्रा को गहरे तक चोट पहुंचायी है.

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में यह तथ्य है कि आतंकवाद, नक्सलवाद, मादक पदाथरे की तस्करी, मानव तस्करी, हथियारों की तस्करी करने वाले, जालीमुद्रा और कालेधन पर निर्भर है. इस एक निर्णय ने इन सभी पर गहरी चोट की है. आज नौजवान हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने और बढ़ते चुनाव खर्च पर बहस की पेशकश की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: NEET पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
LIVE: पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी सजा, PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस, CJP क्या बोलीं?
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget