एक्सप्लोरर

राम की ससुराल और सीता का मायका, क्या 2019 में पीएम मोदी को चखाएगा जीत का जायका?

पीएम मोदी ने नेपाल दौरे से पहले कहा है कि उनकी दो दिवसीय नेपाल यात्रा ‘पड़ोस पहले’ की नीति के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेपाल के जनकपुर जा रहे हैं. पीएम मोदी का ये दौरा साल 2019 के चुनाव के लिहाज से काफी अहम है, क्योंकि इस दौरे में आस्था और हिंदू वोटों का वो गणित है जो मोदी को पीएम की कुर्सी तक दोबारा पहुंचाएगा. बता दें कि पीएम मोदी कल दो से दिवसीय यात्रा पर नेपाल जाएंगे. पीएम मोदी के दौरे से पहले सजाया गया जनकपुर जनकपुर सीता माता की धरती मानी जाती है. पीएम मोदी के दौरे से पहले पूरे जनकपुर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. जनकपुर में पीएम मोदी का ये दौरा बेदह खास है. इसके जितने धार्मिक मायने हैं उससे कहीं ज्यादा राजनैतिक मायने हैं. वजह 2019 में होना वाला लोकसभा चुनाव हैं. चुनावी बिसात पर हर चाल सोच समझकर चली जाती है. देश में राम मंदिर का मुद्दा गर्म है और सुप्रीम कोर्ट में मामला होने की वजह से सरकार के हाथ बंधे हैं. लेकिन माता जानकी के बहाने मोदी राम भक्ति की राजनीति को नया उभार देना चाहती है. जनकपुर से यात्रा शुरू करेंगे पीएम मोदी पीएम मोदी कल दो से दिवसीय यात्रा पर नेपाल जाएंगे. पीएम मोदी पटना के रास्ते सबसे पहले जनकपुर से यात्रा शुरू करेंगे. पहली बार कोई पीएम जानकी मंदिर में सीता माता की पूजा करेगा. इसके बाद रंगशाला मैदान में मोदी लोगों को संबोधित करेंगे. यहीं से जनकपुर और अयोध्या के बीच बस सेवा की शुरुआत भी होगी. मेरी नेपाल यात्रा पड़ोस पहलेकी नीति को दर्शाती है- मोदी पीएम मोदी ने नेपाल दौरे से पहले कहा है कि उनकी दो दिवसीय नेपाल यात्रा ‘पड़ोस पहले’ की नीति के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. उन्होंने हिमालयी देश के नये युग में प्रवेश करने की बात करते हुए कहा कि भारत उसका पक्का साथी बना रहेगा. पीएम मोदी ने कहा है, ‘‘यह नेपाल के साथ हमारे सालों पुराने, करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंधों को भारत और खासतौर पर मेरी तरफ से दी जाने वाली उच्च प्राथमिकता को दर्शाता है.’’  नेपाली प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की पिछले महीने हुई भारत आने के बाद उनकी नेपाल यात्रा हो रही है. मोदी ने कहा कि वह काठमांडो के अतिरिक्त जनकपुर और मुक्तिनाथ भी जाने को उत्सुक हैं. इन दोनों स्थानों पर हर साल बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ वे भारत और नेपाल के लोगों के बीच प्राचीन और ठोस सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों का जीता-जागता उदाहरण हैं.’’ ये मौका एक त्योहार है- नेपाली सीएम स्थानीय नेपाली सीएम लाल बाबू राउत ने इस मौके को त्योहार की तरह बताया है. सीएम लाल बाबू का कहना है कि हमारे लिए गर्व की बात है. पीएम मोदी का आना एक त्योहार की तरह है. इस क्षण को आने वाली शताब्दी तक याद किया जाएगा. दोनों के संबंधों में प्रगाढता आएगी, बेटी रोटी का संबंध हैं इसलिए नया उत्साह आएगा. नेपाल और भारत के लोगों के बीच में बेटी और रोटी का नाता है. जब बात रोटी और बेटी के रिश्ते की हो तो वोट का नाता अपने आप जुड़ जाता है. जनकपुर से अयोध्या के लिए चलने वाली बस जिन रास्तों से गुजरेगी उन रास्तों में आस्था का संबंध अपने आप हिलोरे मारने लगेगा. मोदी को हिंदुस्तान में काम आएगा नेपाल के लोगों का उत्साह वैसे तो भारत में रामायण सर्किट बड़ा लंबा है लेकिन यूपी और बिहार के रास्ते नेपाल के इस इलाके के जुड़ जाने से विकास को जो नया अध्याय शुरू होगा, वो मोदी को न सिर्फ सत्ता के शिखर पर स्थापित करने में सहयोग करेगा बल्कि हिंदुस्तान में एक नया माहौल बनाने में भी मदद करेगा.  मोदी इस बात को समझते हैं और देश आस्था को समझता है. इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि नेपाल के लोगों का उत्साह मोदी को हिंदुस्तान में काम आएगा. नेपाल की सरकार इस दौरे को एतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. नेपाल के एक तरफ चीन है तो दूसरी ओर हिंदुस्तान कूटनीतिक लिहाज से देखें तो नेपाल से बेहतर नाता भारत के लिए काफी मायने रखता है. यही वजह है कि रिश्तों के इस मोड़ पर नेपाल के लोग भी मोदी के लिए उसी तरह पलक पांवड़े बिछाए हुए हैं जैसे राम के लिए उस युग में बिछाए गए थे. रंगशाला मैदान पर जनकपुर के लोगों से रूबरू होंगे मोदी हिंदुस्तान का हिंदू राम को आराध्य ही नहीं उनका वंशज भी मानता है. मोदी को इसिलिए वहां मामा-भांजा और नाना-नाती वाला प्यार मिलने वाला है. जिस रंगशाला मैदान पर मोदी जनकपुर के लोगों से रूबरू होंगे उसी रंगशाला में सीताजी का स्वंयवर हुआ था. जनकपुर यात्रा के जरिए पीएम मोदी भगवान राम की ससुराल आएंगे और माता जानकी के मायके का दर्शन करेंगे. लेकिन जायका तैयार हो जाएगा आने वाले 2019 के चुनाव का जो देश के माहौल में वोट के लिए गर्मी पैदा कर देगा. यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: बीजेपी को 130 से ज्यादा सीटें मिलेंगी, किसी पार्टी से नहीं लेंगे समर्थन: अमित शाह रमजान में भी नहीं रुकेगा आतंक के खिलाफ ऑपरेशन, सीएम मुफ्ती की मांग के विरोध में सुरक्षा एजेंसियां- सूत्र SC ने कहा- उद्घाटन हो या न हो, ईस्टर्न एक्सप्रेस वे 1 जून से लोगों के लिए खोला जाय पत्थरबाजों को आर्मी चीफ की दो टूक, कभी नहीं मिलेगी आजादी, सेना से नहीं लड़ सकते
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
BJP Candidates List 2026: असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम, CM हिमंता इस सीट से लड़ेंगे
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी
'बिना किसी ठोस आधार के महिला के चरित्र पर कीचड़ उछालना सामाजिक हिंसा...', केरल HC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने ट्रंप की खोल दी पोल, बोले- 'उन्होंने झूठ कहा, परमाणु हथियार का कोई खतरा नहीं था...'
UP Panchayat Chunav: यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
यूपी में कब कराए जाएंगे पंचायत चुनाव? अटकलों के बीच ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
ब्राजील की एक टीम ने गेंद को छुए बिना ही महज 19 सेकंड में किया गोल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
ब्राजील की एक टीम ने गेंद को छुए बिना ही महज 19 सेकंड में किया गोल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
Live: 'धुरंधर 2' की 100 करोड़ की ओपनिंग तय! दोपहर 12 बजे तक का कलेक्शन 60 करोड़ के पार
‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
‘BJP में अब नो एंट्री’: इस बार दलबदलुओं के लिए दरवाजे बंद, बंगाल की सियासत में नया सस्पेंस
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
कीचड़ में लेटकर कपल ने कराया अनोखा प्री-वेडिंग शूट, वीडियो वायरल हुआ तो यूजर्स लेने लगे मजे
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget