एक्सप्लोरर

आपदारोधी निर्माण पर न्यूयॉर्क से नई वैश्विक पहल का आगाज करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी अगले महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा महासभा की बैठक में शरीक होने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे. साथ ही इस दौरे में मोदी संयुक्त राष्ट्र महासचिव की अगुवाई में होने वाले जलवायु शिखर सम्मेलन में भी शरीक होंगे.

बियारिट्ज, फ्रांसः इंटरनेशनल सोलर अलायंस की कामयाब शुरुआत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अब आपदा रोधी निर्माण व प्रबंधन के लिए जल्द ही एक नई वैश्विक साझेदारी मुहिम की शुरुआत करेंगे. इस नई पहली का आगाज अगले माह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के परचम तले होने वाले जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान होगा.

फ्रांस के बियारिट्ज में G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव अतोनियो गुजरेज़ के साथ मुलाकात में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इस पहल पर विस्तार से बात की. विदेश सचिव विजय गोखले के मुताबकि यूएन महासचिव से चर्चा में पीएम मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से प्रभावी मुकाबले के लिए जरूरी है कि आपदा प्रबंधन पर स्वयंसेवियों का एक वृहद नेटवर्क तैयार किया जाए. साथ ही आपदा राहत और निर्माण से जुड़े पेशेवरों को भी इस पहल से जोड़ा जाए ताकि जरूरत के वक्त उसकी विशेषज्ञताओं का लाभ उठाया जा सके.

गौरतलब है कि पीएम मोदी अगले माह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा महासभा की बैठक में शरीक होने के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे. साथ ही इस दौरे में मोदी संयुक्त राष्ट्र महासचिव की अगुवाई में होने वाले जलवायु शिखर सम्मेलन में भी शरीक होंगे.

पीएम की इस पहल की तैयारियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं के साथ अपने संवाद में यह मुद्दा उठाया हो. सत्ता की दूसरी पारी संभालने के बाद अपनी कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुलाकातों में मोदी इस मामले सहयोग के लिए विश्व नेताओं के बीच जनमत बनाने में जुटे हैं. गत जून में G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी मुलाकातों में पीएम ने इस विषय को उठाया था. वहीं जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इस मामले पर भारतीय पीएम की पहल को पूरे सहयोग का वादा भी किया था.

इस नई पहल के पीछे पीएम की कोशिश आपदा प्रबंधन जैसी साझी चुनौती जहां भारत के पास मौजूद आपदा प्रबंधन व पुनर्निर्माण क्षमताओं का वैश्विक निर्यात है. प्राकृतिक आपदाओं के बढ़ते ग्राफ के बीच पुनर्निर्माण और इनका प्रबंधन एक संगठित कारोबारी अवसर भी साबित हो सकता है.

मोदी जहां बिम्सटेक, सार्क और एससीओ जैसे क्षेत्रीय संगठनों के स्तर पर आपदा प्रबंधन नेटवर्क की वकालत करते रहे हैं. वहीं अपनी सरकार के कार्यकाल में उन्होंने 2015 में नेपाल के भीषण भूकंप से लेकर मालदीव में जलसंकट व 2017 में श्रीलंका की भीषण बाढ़ तक भारतीय आपदा राहत पहुंचाने में खासी सक्रियता दिखाई थी.

ये भी पढ़ें

मोदी सरकार ने देश को आर्थिक आपातकाल की तरफ धकेला- कांग्रेस अरुण जेटली स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा दिल्ली का फिरोजशाह कोटला मैदान INX मीडिया केस: पी चिदंबरम को आरोपी नंबर वन बनाने की तैयारी में CBI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
Explained: अंदरूनी बैठकों के नियम से लेकर SIR की अंतिम समय-सीमा तक, 23 सितंबर के बाद ECI में हुए 7 बदलाव
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget