एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रगति मैदान टनल का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 44वें शतरंज ओलंपियाड की भी होगी शुरुआत

Integrated Transit Corridor Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली (Delhi) में प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और पांच अंडरपास राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

Integrated Transit Corridor Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में सुबह 10:30 बजे प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना (Pragati Maidan Integrated Transit Corridor Project) की मुख्य सुरंग और पांच अंडरपास राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

बताया जा रहा है कि, ये परियोजना प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना का एक अभिन्न अंग है. प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे. पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित इस परियोजना को 920 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है. 

परियोजना का उद्देश्य

परियोजना का उद्देश्य प्रगति मैदान में विकसित किए जा रहे नए विश्व स्तरीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर तक सुगम पहुंच प्रदान करना है, जिससे प्रगति मैदान में होने वाले कार्यक्रमों में प्रदर्शकों और आगंतुकों की आसानी से भागीदारी हो सके. इस परियोजना का प्रभाव प्रगति मैदान से बहुत आगे का होगा क्योंकि यह वाहनों की परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करेगा साथ ही इससे यात्रियों के समय और आवाजाही पर आने वाली लागत को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी.

आवाजाही होगी आसान

पीएमओ के मुताबिक मुख्य सुरंग पुराना किला रोड के माध्यम से रिंग रोड को इंडिया गेट से जोड़ती है. उसके मुताबिक छह लेन में इस विभाजित सुरंग के कई उद्देश्य हैं, जिसमें प्रगति मैदान की विशाल बेसमेंट पार्किंग तक पहुंच शामिल है. इस सुरंग का एक अनूठा घटक ये है कि पार्किंग स्थल के दोनों ओर से यातायात की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए मुख्य सुरंग सड़क के नीचे दो क्रॉस सुरंगों का निर्माण किया गया है.

‘‘ऐतिहासिक मशाल रिले’’ की होगी शुरुआत

बता दें, आज ही के दिन शाम के वक्त पीएम मोदी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिए ‘‘ऐतिहासिक मशाल रिले’’ की शुरुआत करेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे. बता दें, इस साल ये पहली बार है कि अंतरराष्टीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने शतरंज ओलंपियाड की मशाल रिले की शुरुआत की जो ओलंपिक परंपरा का हिस्सा है और जिसे शतरंज ओलंपियाड में अब तक कभी शामिल नहीं किया गया था. 

पीएमओ ने कहा कि शतरंज के साथ भारत के रिश्ते को और नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से शतरंज ओलंपियाड के लिए मशाल रिले की यह परंपरा अब हमेशा भारत से शुरू होगी और मेजबान देश तक पहुंचने से पहले सभी महाद्वीपों से हो कर गुजरेगी. फिडे के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच इस मशाल को प्रधानमंत्री को सौंपेंगे, जिसे प्रधानमंत्री आगे ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को सौंपेंगे. इस मशाल को आयोजन स्थल महाबलीपुरम पहुंचने से पहले 40 दिनों की अवधि के दौरान देश के 75 शहरों में ले जाया जाएगा.

बता दें, 44वां शतरंज ओलंपियाड 28 जुलाई से लेकर 10 अगस्त 2022 के दौरान महाबलीपुरम में आयोजित किया जाएगा. 1927 से आयोजित की जा रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार भारत में और 30 साल बाद एशिया में किया जा रहा है. पीएमओ के मुमाबिक 189 देशों की भागीदारी के साथ यह किसी भी शतरंज ओलंपियाड में अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी. 

यह भी पढ़ें.

Agneepath Scheme: 'अग्निपथ भर्तीपर विपक्ष का विरोध तो सरकार ने किया बचावनाराज युवाओं को गिनवाए योजना के फायदे

Agnipath Scheme: जानिए कब बना 'अग्निपथ स्कीम' का प्लान, इस स्टडी पर तैयार हुआ खाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का वॉकआउट, कांग्रेस बोली- संविधान की रक्षा के लिए, महुआ मोइत्रा ने कहा- NCPI किस आधार पर मीटिंग में?
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष का वॉकआउट, कांग्रेस बोली- संविधान की रक्षा के लिए, महुआ मोइत्रा ने कहा- NCPI किस आधार पर मीटिंग में?
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट के बीच अमित शाह का बड़ा एक्शन! LG और CM से ली जानकारी
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट के बीच अमित शाह का बड़ा एक्शन! LG और CM से ली जानकारी
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Embed widget