एक्सप्लोरर

अक्षय वट और लेटे हनुमान मंदिर के दर्शन, महाकुंभ स्थल का भी लेंगे जायजा... कल प्रयागराज दौरे पर पीएम मोदी

PM Modi Visit to Prayagraj: प्रधानमंत्री मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज दौरे पर होंगे, जहां वे महाकुंभ 2025 के लिए 6,670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे.

PM Modi Visit to Prayagraj: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का दौरा करेंगे. इस दौरान वे 6,670 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और संगम तट पर पूजा-अर्चना करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी है. पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:15 बजे संगम तट पर पूजा करेंगे और इसके बाद अक्षय वट वृक्ष, हनुमान मंदिर तथा सरस्वती कूप में दर्शन करेंगे.

प्रधानमंत्री दोपहर डेढ़ बजे महाकुंभ 2025 प्रदर्शनी स्थल का भ्रमण करेंगे. इसके बाद वह दोपहर 2 बजे प्रयागराज में 6,670 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शुरुआत करेंगे. महाकुंभ 2025 के लिए प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इस परियोजना में 10 नए रोड ओवर ब्रिज, स्थायी घाट, रिवरफ्रंट रोड और अन्य रेल और सड़क परियोजनाएं शामिल हैं.

गंगा स्वच्छता और बुनियादी ढांचा परियोजनाएं

प्रधानमंत्री गंगा नदी को निर्मल और स्वच्छ बनाए रखने के लिए कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इनमें गंगा नदी की ओर जाने वाले छोटे नालों का अवरोधन, दिशा परिवर्तन और उपचार शामिल है, ताकि नदी में अशोधित जल का निर्वहन न हो. इसके अलावा, वे पेयजल और बिजली से जुड़ी कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री भारद्वाज आश्रम गलियारा, श्रृंगवेरपुर धाम गलियारा, अक्षय वट गलियारा और हनुमान मंदिर गलियारा जैसी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. पीएमओ के अनुसार, इन परियोजनाओं से भक्तों को एक स्थल से दूसरे स्थल पर जाने में आसानी होगी और आध्यात्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा.
महाकुंभ मेला 2025 के लिए प्रधानमंत्री कृत्रिम मेधा आधारित चैटबॉट भी लॉन्च करेंगे. यह चैटबॉट महाकुंभ के कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करेगा. महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक होगा.

ये भी पढ़ें:

‘कॉमेडी किंग हैं राहुल गांधी’, संसद में मोदी और अडानी के मुखौटे वाले इंटरव्यू पर भाजपा नेता का कांग्रेस पर निशाना

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video ये संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video ये संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Embed widget