एक्सप्लोरर

राम मंदिर के बाद अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 13-14 फरवरी को करेंगे UAE का दौरा

PM Modi UAE Visit: साल 2015 के बाद से यह पीएम मोदी की सातवीं संयुक्त अरब अमीरात दौरा है. यहां पीएम मोदी दुबई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 में भाग लेंगे.

PM Modi Visit UAE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी मंगलवार (13 फरवरी) से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की दो दिवसीय यात्रा करेंगे. इस दौरान वह राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे और अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार (10 फरवरी) को यात्रा की घोषणा करते हुए कहा कि यह 2015 के बाद से प्रधानमंत्री की संयुक्त अरब अमीरात की सातवीं यात्रा होगी.

इसमें कहा गया है कि पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा, विस्तारित और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. विदेश मंत्रालय ने कहा, 'प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से भी मुलाकात करेंगे."

वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 में लेंगे भाग

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "उनके निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री मोदी दुबई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट 2024 में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लेंगे और शिखर सम्मेलन में एक विशेष संबोधन देंगे." मंत्रालय ने बयान में कहा कि मोदी अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे, साथ ही वह जायद स्पोर्ट्स सिटी में एक कार्यक्रम में संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे.

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'भारत और यूएई के बीच मजबूत राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों पर आधारित मधुर, घनिष्ठ और बहुआयामी संबंध हैं." अगस्त 2015 में पीएम मोदी की यूएई की ऐतिहासिक यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया.

दोनों देशों ने एलसीएस प्रणाली पर हस्ताक्षर किए

दोनों देशों ने फरवरी 2022 में एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) और सीमा पार लेनदेन के लिए भारतीय रुपये और एईडी (संयुक्त अरब अमीरात दिरहम) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जुलाई 2023 में एक स्थानीय मुद्रा निपटान (एलसीएस) प्रणाली पर हस्ताक्षर किए.

आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, 2022-23 में लगभग 85 अरब अमेरिकी डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के साथ दोनों देश एक-दूसरे के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक हैं. साल 2022-23 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में यूएई भारत के शीर्ष चार निवेशकों में से एक है.

विदेश मंत्रालय ने कहा, "लगभग 35 लाख की आबादी वाला भारतीय समुदाय संयुक्त अरब अमीरात में सबसे बड़ा प्रवासी समूह है. अपने मेजबान देश के विकास में उनका सकारात्मक और सराहनीय योगदान हमारे उत्कृष्ट द्विपक्षीय जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण आधार रहा है."

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार का 5 हस्तियों को भारत रत्न का ऐलान, क्या बीजेपी को होगा सियासी फायदा? सर्वे में जनता ने चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'मुझे दुख हुआ कि ऐसे नेता...'
नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'मुझे दुख हुआ कि ऐसे नेता...'
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
'गरीबों को सम्मान देना असल मकसद', PM मोदी ने RBI के डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, ' हम मूक दर्शक बनकर...'
'केवल तमाशा नहीं देख सकते', आतंकवाद-दुनिया में जारी युद्ध पर बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
क्रेन से टकराई मेट्रो, मच गई चीख पुकार, कलेजा फाड़ देगा वीडियो
क्रेन से टकराई मेट्रो, मच गई चीख पुकार, कलेजा फाड़ देगा वीडियो
Embed widget