एक्सप्लोरर

PM मोदी आज जवानों के साथ मनाएंगे दीवाली, देश की रक्षा करने वाले जवानों के नाम एक दीया जलाने की अपील की

पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि दीवाली पर सैनिकों के सम्मान में एक दीया जरूर जलाएं. सैनिकों की अनुकरणीय बहादुरी के लिए शब्दों से कृतज्ञता ज्ञापित करने की भावना न्याय नहीं कर सकती.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दीवाली का त्‍योहार देश के सैनिकों के साथ मनाएंगे. 2014 में कार्यभार संभालने के बाद से प्रधानमंत्री उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर के अग्रिम इलाकों में सैनिकों के साथ समय गुजारते हुए दीपावली मनाते रहे हैं. इस दीपावली पर सुरक्षा कारणों की वजह से ये नहीं बताया गया है कि प्रधानमंत्री इस बार सीमा पर कहां जाएंगे.

पीएम मोदी ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देश की जनता से इस दिवाली पर एक दिया सैनिकों के नाम जलाने की अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'इस दिवाली, आइए एक दिया सैल्यूट टू सोल्जर्स (सैनिकों को सलाम) के तौर पर भी जलाएं. सैनिकों के अद्भुत साहस को लेकर हमारे दिल में जो आभार है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है. हम सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों के भी आभारी हैं.

दीवाली पर पीएम मोदी पहले कहां-कहां गए पिछले साल 27 अक्टूबर 2019 को मोदी ने राजौरी में जवानों के साथ दीवाली मनाई. पीएम सेना की वर्दी में जवानों के बीच पहुंचे. पहले शहीदों को नमन किया फिर जवानों को मिठाई खिलाकर दीवाली की खुशी बांटी. 2018 में पीएम मोदी ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सेना और ITBP के जवानों के बीच दीवाली मनाई थी. इस मौके पर उन्होंने मिठाई खिलाकर जवानों का हौसला बढ़ाया था.

2017 में भी पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में BSF और सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाई थी. तब भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था. 2016 में पीएम मोदी हिमाचल प्रदेश के आर्मी और डोगरा स्काउट्स के जवानों के बीच पहुंचे थे. यहां पीएम जवानों से दोस्त की तरह मिले. जवानों को हौसला बढ़ाया और फोटो भी खिंचवाई. 2015 में पीएम मोदी ने पंजाब में भारतीय सेना के जवानों के बीच दीवाली मनाई थी. तब उन्होंने 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल जाकर पाकिस्तान को संदेश दिया था. इससे पहले 2014 में पीएम मोदी ने सियाचिन में जवानों के साथ दीवाली मनाई थी.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की देशवासियों से अपील- इस दिवाली पर एक दिया सरहद पर तैनात जवानों के लिए भी जलाएं पीएम मोदी बोले- गर्व की बात है कि WHO ने पारंपरिक दवाओं के वैश्विक केंद्र के लिए भारत को चुना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान
भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापन मामले पर ओवैसी ने जताई चिंता, जानें क्या कहा
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
ईरानी डेलीगेशन को मारना चाहता है इजरायल? NYT की रिपोर्ट पर आई तेल अबीब की प्रतिक्रिया
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
Embed widget