एक्सप्लोरर

वाराणसी: मोदी 600 करोड़ की परियोजनाओं का रिटर्न गिफ्ट देंगे, पूर्वांचल साधने की होगी कोशिश

तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 68वें जन्मदिन की बधाई दी. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.''

नई दिल्ली: अपने जन्मदिन के मौके पर वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी ने कल काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद वाराणसी स्टेशन के दौरा किया. पीएम मोदी आज बीएचयू के एंफीथियेटर ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे साथ ही साथ 550 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे.

प्रधानमंत्री वाराणसी को आईपीडीएस, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के दो उपकेंद्रों का लोकार्पण कर तोहफा देंगे. साथ ही बीएचयू में क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान, वैदिक विज्ञान केंद्र और अटल इंक्यूबेशन सेंटर का भी शिलान्यास करेंगे.

अपने 68वें जन्मदिन को पीएम मोदी ने कुछ इस तरह मनाया, तस्वीरें पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के नरउर प्राथमिक स्कूल की हैं. इस मौके पर बच्चों के साथ सवाल जवाब का सिलसिला चला और बाहर मैदान में भी बच्चों के बीच पीएम मोदी ने अपने बचपन के अनुभव भी बच्चों के साथ बांटे.

बच्चों के जवाबों से पीएम मोदी खुश हुए और उन्होंने बच्चों को गिफ्ट भी बांटे. पीएम मोदी को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन पर एक छोटी से फ़िल्म भी दिखाई गई, इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बच्चों को किताबों और लायब्रेरी के ज़रिए स्मार्ट बनाया जा सकता है.

देश भर के नेताओं ने पीएम को दी बधाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 68वें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.''

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. यूरोप की 13 दिन की आधिकारिक यात्रा पर गयी ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं.''

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि ‘भगवान विश्वकर्मा’ की तरह प्रधानमंत्री नव भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और राज्य के लोगों की ओर से उन्हें शुभकामनाएं.

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने मोदी को जन्मदिन के बधाई संदेश में कहा, ''मैं प्रार्थना करता हूं कि हमारे देश और लोगों की सेवा करने के लिए सर्वशक्तिमान आपको और भी वर्षों तक अच्छा स्वास्थ्य और ताकत प्रदान करें.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget