एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: पीएम मोदी 12 मार्च को फिर से जाएंगे कर्नाटक, इन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Karnataka Visit: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार (5 मार्च) को कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को कर्नाटक के मांड्या और हुबली-धारवाड़ जिलों का दौरा करेंगे."

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. प्रदेश में इस वक्त बीजेपी की सरकार है और पार्टी वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रही है. प्रदेश में एक बार फिर से कमल खिलाने के लिए पार्टी ने पीएम मोदी को मैदान में उतार दिया है. इसी के तहत वह लगातार कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं. पीएम मोदी 12 मार्च को कर्नाटक दौरे पर जाएंगे. 

प्रधानमंत्री मोदी इस बार मांड्या के दौर पर रहेंगे. यहां वह कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह हुबली जाएंगे. वहां भी कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री 27 फरवरी को कर्नाटक दौरे पर गए थे. इस दौरे पर पीएम मोदी ने शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था.

प्रह्लाद जोशी ने दी दौरे की जानकारी

पीएम मोदी के प्रस्तावित कर्नाटक दौरे की जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी है. केंद्रीय मंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को मांड्या जिले के मद्दुर में कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए कर्नाटक जाएंगे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 2 बजे वह आईआईटी धारवाड़ का उद्घाटन करने के लिए हुबली पहुंचेंगे. इसके बाद एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

इस साल छठवीं बार कर्नाटक जाएंगे PM

चुनावी राज्य कर्नाटक में पीएम मोदी इस साल छठवीं बार जाने वाले हैं. इससे पहले वह 5 बार कर्नाटक का दौरा कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई रोड शो और सार्वजनिक रैलियों सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया है. उन्होंने सभी क्षेत्रों को कवर करते हुए राज्य के विभिन्न हिस्सों का भी दौरा किया है. पीएम मोदी के कर्नाटक दौरे पर कांग्रेस और जेडीएस अक्सर उनके निशाने पर रहते हैं. वह अक्सर दोनों पार्टियों के परिवारवाद पर हमला करते रहते हैं.

बीजेपी के लिए अहम है मोदी का दौरा

अगले 2-3 महीने में होने वाले चुनाव से पहले पीएम मोदी का ये दौरा काफी अहम है. वोक्कालिगा समुदाय 'ओल्ड मैसूर' क्षेत्र में अधिक सीटें जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसका मांड्या प्रमुख हिस्सा है. बीजेपी को इस क्षेत्र में कमजोर माना जाता है. मोदी के सहारे पार्टी मांड्या क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें-ED And CBI Row: ‘देश में खतरनाक हालात हैं’, ईडी और सीबीआई को लेकर अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget