एक्सप्लोरर

Janjatiya Gaurav Diwas: बिरसा मुंडा के सम्मान में रांची में संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, भोपाल में जनजातीय समुदाय को देंगे सौगात

Janjatiya community: संग्रहालय में भगवान बिरसा मुंडा की 25 फीट की प्रतिमा और स्वतंत्रता सेनानियों की 9 फीट की प्रतिमा मौजूद होगी. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री भी उपस्थित रहेंगे.

Janjatiya Gaurav Diwas: भारत सरकार ने घोषणा की है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9:45 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए रांची में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे. पीएम ने हमेशा जनजातीय समुदायों के अमूल्य योगदान, विशेष रूप से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके बलिदान पर जोर दिया है. 2016 में अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में, उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा निभाई गई भूमिका पर जोर दिया और बहादुर जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को समर्पित संग्रहालयों के निर्माण की परिकल्पना की गई, ताकि देश की आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदानों के बारे में  जानकारी प्राप्त हो सके.

जनजातीय कार्य मंत्रालय ने अब तक दस आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालयों के निर्माण को मंजूरी दी है. ये संग्रहालय विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की यादों को संजो कर रखेंगे. भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय झारखंड राज्य सरकार के सहयोग से रांची के पुराने केंद्रीय कारावास में बनाया गया है, जहां भगवान बिरसा मुंडा ने अपने प्राणों की आहुति दी थी. यह राष्ट्र और जनजातीय समुदायों के लिए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि होगी.

Koo App
मातृभूमि की स्वतंत्रता व भारतीय संस्कृति की रक्षा हेतु अंग्रेजों का प्रबल प्रतिकार करने वाले शौर्य व पराक्रम के प्रतीक, ’धरती आबा’ जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। शोषितों व वंचितों के सर्वांगीण उन्नयन हेतु आपका संघर्ष प्रेरणाप्रद व अविस्मरणीय है। - Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 15 Nov 2021

भोपाल में PM मोदी जनजातीय समुदाय को देंगे सौगात
भारत सरकार आज अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मना रही है. इस अवसर पर भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित किए जाने वाले ‘जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन’में भाग लेने के लिए पीएम मोदी मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे. जहां वह दोपहर लगभग 1 बजे जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए अनेक पहलों का शुभारंभ करेंगे. प्रधानमंत्री जनजातीय गौरव दिवस महासम्मेलन में मध्य प्रदेश में ‘राशन आपके ग्राम’ योजना का शुभारंभ करेंगे. इसका उद्देश्य जनजातीय समुदाय के लाभार्थियों को हर महीने उनके अपने गांवों में पीडीएस राशन का मासिक कोटा पहुंचाना है, ताकि उन्हें अपना राशन लेने के लिए उचित मूल्य की दुकान पर न जाना पड़े.

अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री पुनर्विकसित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही मध्य प्रदेश में रेलवे की कई पहलों का शुभारंभ करेंगे. पीएम 'विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों' के नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे. मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, डॉ. वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद एस पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और डॉ. एल मुरुगन भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे.

पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • दोपहर 12.35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे
  • दोपहर 1 बजे बीयू हेलीपैड पहुंचेंगे
  • दोपहर 1.10 बजे जंबूरी मैदान पहुंचेंगे जहां वह जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे
  • दोपहर 3.20 बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे
  • शाम 4.20 बजे हबीबगंज से दिल्ली के लिए निकलेंगे

ये भी पढ़ें-
निर्मला सीतारमण की आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वित्त मंत्रियों के साथ बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

महबूबा मुफ्ती ने कहा- सुरक्षाबलों को आम नागरिक क्षेत्रों में तैनात करने के ‘विनाशकारी परिणाम’ हो सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, विपक्ष ने किया वॉकआउट
Live: राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, विपक्ष ने किया वॉकआउट
'जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा, तब तक...' पेपर लीक बिल पास होने पर बोले राहुल गांधी
'जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा, तब तक...' पेपर लीक बिल पास होने पर बोले राहुल गांधी
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget