एक्सप्लोरर

चीन दौरे पर दो दिनों में कई बार मिलेंगे पीएम मोदी और शी जिनपिंग, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए खास तोहफा भी लेकर गए हैं. पीएम मोदी ने मोजबान के लिए ये तोहफा काफी दिलचस्पी से पसंद किया है.

वुहान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की चीन यात्रा पर रवाना हो गए हैं. भारत और चीन के रिश्तों से तनाव की सिलवटें कम करने के लिए पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अनौपचारिक शिखर वार्ता में दो दिन के दौरान आधा दर्जन से ज़्यादा बार मिलेंगे. कभी भोज की मेज पर तो कभी एक-साथ चहलकदमी के दौरान, कभी चाय पर चर्चा के साथ तो कभी नौका विहार में गुफ्तगू करते नज़र आएंगे. दोनों नेताओं को मिलेगा चर्चा का पूरा समय सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं की मुलाकात और बात का स्वरूप इस तरह रखा गया है कि उन्हें आपस में चर्चा का पूरा समय मिल सके. हालांकि दोनों प्रमुखों पर केंद्रित इस आयोजन में इस बात का ध्यान भी रखा गया है कि हाशिये पर भारत और चीन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी चर्चा का अवसर मिल जाए. कैसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम? इस अनौपचारिक शिखर बैठक के लिए वुहान पहुंचे पीएम मोदी की आधिकारिक मुलाकातों का सिलसिला हुबेई प्रोविंशियल म्यूजियम से शुरू होगा. शुक्रवार दोपहर पीएम भारतीय समयानुसार करीब एक बजे म्यूजियम देखने जाएंगे. इसके बाद नेताओं और अन्य प्रतिनिधियों के साथ उनकी मुलाकात होगी. राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी शाम को मुलकात करेंगे. वहीं इसके बाद दोनों नेता रात्रि भोज तक साथ होंगे. द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर बात करेंगे पीएम मोदी अगले दिन यानी 28 अप्रैल को राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने खास मेहमान नरेंद्र मोदी को न केवल ईस्ट लेक किनारे की सैर कराएंगे बल्कि  झीलों और नदियों के शहर वुहान में दोनों नेता एक साथ नौका विहार करते भी नज़र आएंगे. इस बीच चीन रवानगी से पहले दिए बयान में पीएम मोदी ने साफ कर दिया था कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात में वो द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर बात करेंगे. इस दौरान दोनों मुल्कों के दीर्घकालिक रणनीतिक पक्ष पर भी चर्चा होगी. बातचीत की तैयारियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह कवायद दोनों नेताओं को एक दूसरे को और उनकी नीतियों को समझने का बेहतर मौका देगी. इस मुलाकात के बाद किसे साझा बयान या समझौते के ऐलान की बात तो दोनों पक्ष नकार चुके हैं, लेकिन प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बैठक के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं. शी जिनपिंग से 12वीं बार मुलाकात करेंगे पीएम मोदी बीते चार साल में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12वीं बार मुलाकात करेंगे. हालांकि इस मुलाकात को खास बनाने की भी कोशिश हो रही है. इस कड़ी में पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए खास तोहफा भी लेकर गए हैं. पीएम मोदी ने मोजबान के लिए ये तोहफा काफी दिलचस्पी से पसंद किया है. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी का ये तोहफा एक सोच को दर्शाएगा. ज़ाहिर तौर पर पीएम मोदी की मेजबानी को खास बनाने की कोशिश चीन की तरफ से भी हो रही है. जानकारों के मुताबिके, यह पहला मौका है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग किसी विदेशी नेता की इस तरह अनौपचारिक बैठक के लिए मेज़बानी कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
जोरहाट में हनी-ट्रैपिंग रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
'सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस', 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन
'सांसदों पर लाठीचार्ज काला दिवस', 8 अक्टूबर को राज्यों में कांग्रेस का आंदोलन
सौरव दास ने PM मोदी पर थरूर के सहारे कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले- 'नहीं पता...'
सौरव दास ने PM मोदी पर थरूर के सहारे कसा तंज, कांग्रेस नेता बोले- 'नहीं पता...'
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार
इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, 104 यात्री थे सवार

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget